फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   drugist hrtc conducter suspended in hamirpur himachal pradesh

नशे में हुड़दंग मचाने वाला एचआरटीसी का परिचालक निलंबित

Wed, 13 Apr 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
drugist hrtc conducter suspended in hamirpur himachal pradesh
हमीरपुर। शराब के नशे में धुत होकर एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के रेस्ट रूम में हुड़दंग मचाने वाले एक परिचालक को निगम प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है। यह परिचालक 11 अप्रैल की आधी रात को रेस्ट रूम में अन्य परिचालकों को तंग कर रहा था, जिस पर परिचालकों ने निगम प्रबंधन से परिचालक शिकायत की।
विज्ञापन

शिकायत के बाद डीएम हमीरपुर ने आधी रात को ही ट्रैफिक मैनेजर को मामले की जांच के लिए मौके पर भेजा, जिसके बाद जब ट्रैफिक मैनेजर मौके पर पहुंचे तो परिचालक को नशे में धुत पाया। इस दौरान परिचालक किसी भी सवाल का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद उसे पुलिस स्टेशन हमीरपुर ले जाया गया, जहां से परिचालक का मेडिकल करवाने के लिए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर उसे शराब के नशे में पाया है, जबकि उसके यूरिन और खून के सैंपल मंडी स्थित लैब के लिए भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन

निगम प्रबंधन ने परिचालक की ड्यूटी अगले दिन सुबह 5:45 बजे हमीरपुर से अमृतसर जाने वाली बस के लिए लगाई थी। रात को शराब के नशे में पाए जाने के बाद इस परिचालक के स्थान पर निगम प्रबंधन ने इस रूट पर किसी अन्य परिचालक की ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रेस्ट रूम में रात को लॉंग रूटों से आने वाले चालक परिचालक विश्राम करते हैं। लेकिन यह परिचालक शराब के नशे में धुत होकर इन कर्मचारियों को भी परेशान कर रहा था। एचआरटीसी हमीरपुर के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि रात को उप मंडलीय प्रबंधक के निर्देशानुसार मौके पर जाकर जांच की तो संबंधित परिचालक नशे में पाया गया। जिस पर उसका मेडिकल करवाया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर उसे शराब के नशे में पाया है। फिलहाल परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खून व यूरिन के सैंपल मंडी स्थित लैब में जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed