फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drug smuggling and hashish recovered from Transport Corporation bus coming from Chamba to Parwanoo

Chamba: परिवहन निगम की चंबा से परवाणू आ रही बस में नशा तस्करी, चरस बरामद

Tue, 29 Oct 2024 11:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Oct 2024 11:51 AM IST
सार

 बैरागढ़-परवाणू रूट की बस की पुलिस बैरियर तुन्नूहट्टी में चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। 

विज्ञापन
Drug smuggling and hashish recovered from Transport Corporation bus coming from Chamba to Parwanoo
चिट्टा(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

 परिवहन निगम की बस में पुलिस ने एक किलो 4 ग्राम चरस बरामद की है। बैरागढ़-परवाणू रूट की बस की पुलिस बैरियर तुन्नूहट्टी में चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने बैरागढ़-परवाणू बस को तुन्नूहट्टी में रूटीन चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान पुलिस कर्मी बस में बैठी सवारियों के सामान की चेकिंग करने लगे। बस में टीम को एक बैग बरामद हुआ। किसी ने उस बैग को लेकर हामी नहीं भरी। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से एक किलो चार ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन


चरस तस्कर कुल्लू से गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा
चार अक्तूबर को चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति के मामले में पुलिस ने कुल्लू से चरस की सप्लाई करने वाले मेन तस्कर को गिरफ्तार किया है। बिझड़ निवासी व्यक्ति से बीती चार अक्तूबर को भोटा में सदर थाना की टीम ने 258 ग्राम चरस बरामद की थी। आरोपी के संपर्कों के आधार पर पुलिस ने चरस के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले में कई और आरोपियों की गिरफ्तारी की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस 25 दिन से मामले की जांच में जुटी थी। भोटा में चरस के साथ पकड़े गए आरोपी के बैंक खातों को खंगाला गया। इस दौरान बिझड़ निवासी आरोपी के कुल्लू के सैंज निवासी मीरत राम के साथ वित्तीय लेनदेन पाए गए। पिछले कुछ माह में दोनों के बीच हजारों का लेनदेन हुआ था। पुलिस कुल्लू निवासी इस व्यक्ति की तलाश में जुटी थी और आखिरकार इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पिछले रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों के बीच चार बार लेनदेन की पुष्टि हो चुकी है। पकड़े गए आरोपी के बैंक खातों के रिकाॅर्ड को बैंक से मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed