फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drug smugglers from Hoshiarpur are doing home delivery of chitta, shocking revelation in investigation

Himachal News: होशियारपुर से नशा तस्कर कर रहे चिट्टे की होम डिलीवरी, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 28 Apr 2025 10:33 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Apr 2025 10:33 AM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर बाजार में सैलून चलाने वाले युवक से 25 ग्राम चिट्टा, नशीली दवाओं और कैश की बरामदगी की जांच में अहम खुलासे हुए हैं। 

विज्ञापन
Drug smugglers from Hoshiarpur are doing home delivery of chitta, shocking revelation in investigation
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

नशा तस्कर अब चिट्टे की होम डिलीवरी कर रहे हैं। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर बाजार में सैलून चलाने वाले युवक से 25 ग्राम चिट्टा, नशीली दवाओं और कैश की बरामदगी की जांच में अहम खुलासे हुए हैं। यहां पर होशियारपुर के मुख्य चिट्टा तस्करों का एंगल सामने आया है। युवक को तस्करों ने होशियारपुर से सीधे हमीरपुर में होम डिलीवरी की थी। ऐसा ही मामला कुछ दिन पहले भोरंज में सामने आ चुका है। यहां पर सेऊ गांव में शिमला निवासी एक तस्कर ने 130 ग्राम चिट्टे की खेप सीधे घर में युवक को डिलीवर की थी।

विज्ञापन

वहीं, बड़सर में पेट्रोल पंप मालिक को पेट्रोल पंप कार्यालय में चिट्टे की डिलीवरी होशियारपुर के तस्करों ने की थी। एक-दो नहीं, बल्कि पिछले कुछ समय से ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें होशियारपुर सहित अन्य कई ठिकानों से हमीरपुर में चिट्टे की होम डिलीवरी का खुलासा हुआ है। खास बात यह है कि होम डिलीवर किए जा रहे चिट्टे की मात्रा अधिक है। 50, 100 ग्राम से कम चिट्टा होम डिलीवर नहीं किया जा रहा है। प्रति डोज अथवा प्रति ग्राम के हिसाब से चिट्टा बेचने वाले छोटे ड्रग पैडलर घर बैठे आसानी से चिट्टा प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह ड्रग पैडलर पुलिस की निगरानी में होते हैं, ऐसे में इनकी मूवमेंट पर पुलिस की नजर रहती है, लेकिन नशे की होम डिलीवरी से इनकी पकड़ आसान नहीं है। अब जिला पुलिस भी इस तरह के मामलों का तोड़ निकालने में जुटी हुई है। नशे की होम डिलीवरी करने वाले मुख्य सरगनाओं पर पुलिस की नजर है। यही वजह है कि अप्रैल में चिट्टे की होम डिलीवरी की एक नहीं, बल्कि तीन बड़ी खेप बरामद हुई है। इन खेप में लाखों रुपये का चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस को शक है कि अन्य जिलों में भी ऐसे मामले हो सकते हैं।

विज्ञापन

बसों के जरिये तस्करी, पुलिस खंगाल रही खाते
बसों के माध्यम से नशा तस्कर नशे के आदी युवाओं को पैडलर बनाकर हमीरपुर तक खेप पहुंचा रहे हैं। नशे की जरूरत को पूरा करने और हजारों रुपये के लालच में नशे की दलदल में फंसे युवा लाखों रुपये के नशे की खेप को स्थानीय ड्रग पैडलरों को डिलीवर कर रहे हैं। इसके बाद स्थानीय पैडलर इसकी ब्रिकी कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस अब इन आरोपियों के बैंक खातों के लेनदेन को खंगाल रही है।

ऐसे मामलों में धरपकड़ के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। एक माह में कई ऐसे मामले पकड़ में आए हैं, जिनमें संदिग्ध आरोपियों की मूवमेंट एक ही जगह थी, लेकिन पुलिस टीम की मुस्तैदी से उन्हें नशे के साथ रंगेहाथ दबोचा गया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। -भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed