फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   drug smuggler arrested with heroin in una himachal

मोबाइल स्नैचरों की निशानदेही पर चिट्टे का पकड़ा कारोबारी

Sun, 26 Aug 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 26 Aug 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
drug smuggler arrested with heroin in una himachal

रक्कड़ से पकड़े गए दो मोबाइल स्नेचरों से पूछताछ के बाद संतोषगढ़ में चिट्टे का नेटवर्क तोड़ दिया है। स्नेचरों की निशादेही पर संतोषगढ़ नगर के जटपुर से एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के चिट्टा माफिया में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ऊना पुलिस ने ऊना नंगल मुख्य मार्ग पर रक्कड़ कॉलोनी के पास एक युवक के कान पर थप्पड़ मार कर उससे फोन छीनने के आरोप में नंगल के दो युवकों को गिरफ्तार किया था। सूत्र बताते हैं कि आरोपी मोबाइल बेचकर मिलने वाले पैसे से चिट्टा खरीदने वाले थे।
विज्ञापन


वारदात में पकड़े गए दोनों आरोपी युवकों ने पुलिस की कड़ी पूछताछ के दौरान चिट्टा माफिया से जुड़े हुए कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपियों से हुए खुलासे के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संतोषगढ़ नगर के जटपुर में एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जटपुर से युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया

drug smuggler arrested with heroin in una himachal

डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया पुलिस ने जटपुर से युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जटपुर निवासी विक्की शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक से करीब 5.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा।

एसपी जनता से अपील की है कि नशे का कारोबार को रोकने के लिए आगे आएं और नशे का कारोबार कर रहे लोगों की सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed