{"_id":"6203b201d892c153d6423eee","slug":"drug-alert-samples-of-27-medicines-failed-across-the-country-including-nine-of-himachal-orders-issued-to-remove-stock-from-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग अलर्ट: हिमाचल की नौ समेत देशभर में 27 दवाओं के सैंपल फेल, बाजार से स्टॉक हटाने के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग अलर्ट: हिमाचल की नौ समेत देशभर में 27 दवाओं के सैंपल फेल, बाजार से स्टॉक हटाने के आदेश जारी
Wed, 09 Feb 2022 09:45 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Feb 2022 09:45 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के सबसे अधिक नौ सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन ने जनवरी में 1227 दवाओं के सैंपल लिए थे। हिमाचल के ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने दवा कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए हैं और बाजार से स्टॉक हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
दवाओं के सैंपल फेल(सांकेतिक)
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में जनवरी में बनी नौ दवाओं समेत देशभर में तैयार 27 सैंपल फेल हो गए। इनमें कोरोना के उपचार में सहायक दवा फेवीपाईरावीर, अल्सर, उच्च रक्तचाप व हृदय रोग की दवाइयां शामिल हैं। सोलन जिले की सात, सिरमौर और कांगड़ा की एक-एक दवा के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। मध्य प्रदेश की तीन, पंजाब की दो, उत्तराखंड की चार, तमिलनाडु, चेन्नई, तेलंगाना, हैदराबाद, यूपी, दिल्ली, अहमदाबाद, महाराष्ट्र व मुंबई की एक-एक दवा के सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन ने जनवरी में 1227 दवाओं के सैंपल लिए थे।
विज्ञापन
पांवटा साहिब में बनी दिल के दौरे की दवाई नाईट्रोक्लीसरीन, बद्दी में बनी हृदय रोग की दवा क्लोपिड्रोग्रिल एंड एस्प्रीन, बद्दी में ही बने अल्सर के इंजेक्शन पेंटाप्रोजोल, सोलन के लोदी माजरा में बनी पेंटाप्रोजोल गैस्ट्रोरेजिस्टेट दवा, बद्दी में अल्सर की दवा पेंटोप्रोजोल सोडियम, सोलन के आंजी में तैयार की कोरोना के उपचार में सहायक दवा फेवीपाईरावीर, नालागढ़ के सैणीमाजरा में बनी दर्द निवारक दवा ट्राईपसिन, बद्दी में बनी अल्सर व गैस्ट्रिक की दवा पेंटाप्रोजोल सोडियम तथा औद्योगिक क्षेत्र कांगड़ा की टैरेस फार्मास्युटिकल कंपनी की उच्च रक्तचाप की दवा एटनोलोल के सैंपल फेल हुए हैं। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने दवा कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए हैं और बाजार से स्टॉक हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन