फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drug Alert: Samples of 23 medicines including cancer and cough syrup made in Himachal failed

Drug Alert: हिमाचल में बनीं कैंसर, कफ सिरप समेत 23 दवाओं के सैंपल फेल, स्टॉक वापस मंगवाया

Thu, 21 Mar 2024 10:47 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Mar 2024 10:47 AM IST
सार

प्रदेश में बनीं दर्द निवारक कैंसर, एलर्जी, कफ सिरफ, बैक्टीरिया संक्रमण की 23 समेत देशभर की 58 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए। 

विज्ञापन
Drug Alert: Samples of 23 medicines including cancer and cough syrup made in Himachal failed
दवाइयों के सैंपल फेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में बनीं दर्द निवारक कैंसर, एलर्जी, कफ सिरफ, बैक्टीरिया संक्रमण की 23 समेत देशभर की 58 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए। केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन ने फरवरी में 676 सैंपल लिए थे। बद्दी की नेक्सकेम बाॅयोटेक कंपनी की दर्द की दवा एसेपिक, पांवटा की लेबोरेट फार्मा की संक्रमण की दवा एमोक्सिलिन, परवाणू की हनुचैंम लैबोरेटरी की कैल्शियम व विटामिन डी-3, कालाअंब की प्रोटेक टेलीलिंक्स की बेहोशी की दवा प्रोपोफोल इंजेक्शन, बद्दी के खरूणी स्थित वीटा ड्रग की कैंसर की दवा एलएस प्रेगानिज, रोनम हेल्थ केयर का वैक्टीरिया इंफेक्शन का इंजेक्शन अमीकासिन, बद्दी के मलकू माजरा की एंज फार्मा का दर्द का इंजेक्शन और किशनपुरा स्थित ग्लेनमार्क की उच्च रक्तचाप की दवा टेलमी सार्टन, मेग्नाटेक कंपनी की वैक्टीरिया संक्रमण की दवा सेफाेडोक्साईमी प्रोक्सीटिल, सिरमौर की सनविट हेल्थ केयर की दांत से खून रोकने का ट्रेनेक्सामिक इंजेक्शन, बद्दी की सन फार्मास्युटिकल की चमड़ी के संक्रमण की दवा मिकोनाजोल नाईट्रेट मानकों पर खरी नहीं उतरी।
विज्ञापन

 

इसके अलावा कांगड़ा की रचिल फार्मा की कैल्शियम कार्बाेनेट व विटामिन डी-3 की दवा, कालाअंब के सकेती स्थित बाॅयोलॉजिक्स इंक कंपनी की संक्रमण की दवा ओफ्लोएक्सिन ओरिंडाजोल, सेस्टोल रेमीडिज का कफ सिरप, पांवटा के एमसी फार्मास्युटिकल की खांसी की ब्रोंटर सिरप, एमसी फार्मास्युटिकल की एलर्जी की दवा लिवोसिट्राजिन, मेग्मा एलाइज कंपनी की खांसी की एमरोक्सोल सिरप, सिक्योर फार्मास्युटिकल कंपनी की खांसी की एमरोक्सल, बोफिन बायोटेक की खांसी की दवा एमरोक्सोल, तिरुपति मेडीकेयर लिमिटेड की एलर्जी की दवा मोंटिलोकास्ट सोडियम एंड लियोसिट्राजिन, ऊना की स्पैन फॉर्मूलेशन कंपनी की सूखी खांसी की दवा एक्सपोरस डी सिरप, स्पैन फॉर्मूलेशन की एलर्जी की दवा लिवोसिट्राजिन, सोलन के बडोग की रोसिएट मेडीकेयर कंपनी की कफ सिरप के सैंपल फेल हुए हैं। दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने कहा कि संबंधित कंपनियों को बाजार से उन्हें अपनी दवाएं वापस लेने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed