{"_id":"63f3b18b74e233e14c0b3593","slug":"drug-alert-samples-of-16-medicines-including-cholesterol-diabetes-made-in-himachal-failed-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Drug Alert: हिमाचल में बनी कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह सहित 16 दवाओं के सैंपल फेल, स्टॉक हटाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Drug Alert: हिमाचल में बनी कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह सहित 16 दवाओं के सैंपल फेल, स्टॉक हटाने के आदेश
Mon, 20 Feb 2023 11:16 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/बद्दी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/बद्दी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:16 PM IST
सार
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक की ओर से जनवरी माह में कुल 1,348 दवाओं के सैंपल देशभर से लिए गए थे, जिसमें 1,281 सैंपल पाए हुए हैं, जबकि 67 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।
विज्ञापन
दवाओं के सैंपल फेल(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बनी 16 समेत देशभर की 45 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक की ओर से जनवरी माह में कुल 1,348 दवाओं के सैंपल देशभर से लिए गए थे, जिसमें 1,281 सैंपल पाए हुए हैं, जबकि 67 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, नालागढ़, ऊना और जिला सिरमौर के कालाअंब से सैंपल भरे गए थे। जिनमें 16 दवाओं के सैंपल फिर से फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
इनमें एलर्जी, कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, बदन में सूजन को खत्म करने वाली, दमा समेत एंटीबायोटिक दवा के सैंपल फेल हुए हैं। उधर, दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हिमाचल में बनी 16 दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर दवा का स्टॉक बाजार से वापस मंगवाने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन