{"_id":"f53453274d7816728d669b7f7fa1a91c","slug":"drain-cover-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-चंडीगढ़ की तर्ज पर लग रहे ड्रेन कवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-चंडीगढ़ की तर्ज पर लग रहे ड्रेन कवर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 08 Sep 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में सड़क किनारे खुली नालियों पर लोक निर्माण विभाग ड्रेन कवर लगा रहा है। शहर में दिल्ली और चंडीगढ़ की तर्ज पर ड्रेन कवर लगाने की योजना है। इसका सबसे बड़ा फायदा पैदल राहगीरों को है और नुकसान ड्रेन कवर चोरों को।
विज्ञापन
पैदल राहगीरों को सड़क किनारे ट्रैफिक और गंदगी से पटी नालियों से बचते-बचाते नहीं चलना पड़ेगा जबकि लोहे की जालियों को काट-काटकर बेचने वाले अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। ड्रेन कवर सीमेंट से बनाए जा रहे हैं। इन्हें चोरी नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
नालियां ब्लॉक होने पर इन्हें आसानी से खोला भी जा सकता है। लोक निर्माण विभाग ने संजौली चौक पर यह काम पूरा कर लिया है। मौजूदा समय में ओल्ड बस स्टैंड से लोकल बस स्टैंड तक काम चल रहा है।
विज्ञापन
कई जगहों पर लगाए जाएंगे ड्रेन कवर
लोक निर्माण विभाग विभाग के सहायक अभियंता रवि भट्टी का कहना है कि संजौली में करीब दो सौ मीटर से अधिक ड्रेन कवर बनाए हैं। इन दिनों लोकल और ओल्ड बस अड्डे के बीच निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद संजौली में लक्कड़ बाजार की ओर आने वाले सड़क के बस स्टॉप, लक्कड़ बाजार बस अड्डे के समीप और अन्य बस ठहराव वाले स्थानों पर निर्माण किया जाना है।
रेलिंग ठीक करने का भी चल रहा काम
लोक निर्माण विभाग आठ माह से दशकों पूर्व लगाई गई लोहे की रेलिंग को ठीक करने का काम भी करवा रहा है। मुख्य सर्कुलर रोड में होटल होली डे होम से छोटा शिमला तक रेलिंग उखाड़कर दोबारा लेबल में लाकर बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। लक्कड़ बाजार की ओर भी यह काम किया जा रहा है।