फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Draft DPR ready: Bridges and tunnels will be built on Himachal's Barmana to Leh railway line with 62 thousand crores

ड्राफ्ट डीपीआर तैयार: हिमाचल के बरमाणा से लेह रेललाइन पर 62 हजार करोड़ से बनेंगे पुल, सुरंगें

Mon, 08 Nov 2021 11:10 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Nov 2021 11:10 AM IST
सार

सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से रक्षा मंत्रालय का अति महत्वपूर्ण बरमाणा-मनाली-लेह रेललाइन का सपना साकार होने के नजदीक पहुंच गया है। उत्तर रेलवे ने इस परियोजना की ड्राफ्ट डीपीआर तैयार कर ली है।

विज्ञापन
Draft DPR ready:  Bridges and tunnels will be built on Himachal's Barmana to Leh railway line with 62 thousand crores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरमाणा से लेह तक 476 किलोमीटर लंबी रेललाइन के लिए 62 हजार करोड़ की लागत से पुलों और टनलों का निर्माण होगा। इसमें टनलों पर 56 हजार करोड़, पुलों पर करीब 6 हजार करोड़ खर्च होंगे। उत्तर रेलवे ने बरमाणा-मनाली-लेह रेललाइन की ड्राफ्ट डीपीआर तैयार कर दी है। 31 दिसंबर से पहले रेलवे बोर्ड को फाइनल डीपीआर सौंप दी जाएगी। इस सामरिक रेललाइन के लिए करीब 150 किलोमीटर लंबर अप्रोच रोड बनेगा।

विज्ञापन

 
सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से रक्षा मंत्रालय का अति महत्वपूर्ण बरमाणा-मनाली-लेह रेललाइन का सपना साकार होने के नजदीक पहुंच गया है। उत्तर रेलवे ने इस परियोजना की ड्राफ्ट डीपीआर तैयार कर ली है। जून 2021 में पीएमओ ने इस परियोजना का रिव्यू किया था। उत्तर रेलवे को इसकी डीपीआर जल्द तैयार करने के आदेश थे। डीपीआर तैयार करने के लिए उत्तर रेलवे ने सेटेलाइट और लिडार सर्वे करवाए।
विज्ञापन


वहीं, तुर्की के जियोलॉजिस्टों ने इस बात की जांच की कि जिन पहाड़ों से इस रेललाइन के लिए टनल और पुल बनने हैं, वे पक्के हैं या नहीं। हाल ही में 28 से 31 अक्तूबर तक इस रेललाइन को अंतिम रूप देने के लिए रेलवे बोर्ड के सदस्य इंफ्रास्ट्रक्चर संजीव मित्तल ने भी रेलवे अधिकारियों की टीम के साथ लेह का दौरा किया। उन्होंने सेना और राज्य सरकार के अधिकारियों से इस संदर्भ में बैठक भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे ने उक्त परियोजना की ड्राफ्ट डीपीआर तैयार कर ली है। दिसंबर 2021 में इसे उत्तर रेलवे के जीएम को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी के बाद डीपीआर रेलवे बोर्ड को जाएगी। अगर डीपीआर में कोई त्रुटि नहीं हुई तो उसके बाद रक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय से यह प्रोजेक्ट पीएमओ को मंजूरी के लिए जाएगा। सब सही रहा तो मार्च में प्रस्तावित 2022-23 के बजट सत्र में इस परियोजना को शामिल किया जा सकता है। बरमाणा-मनाली-लेह रेललाइन के परियोजना निदेशक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि दिसंबर तक उत्तर रेलवे डीपीआर तैयार कर जीएम को सौंप देगा। 


मनाली से लेह तक अति दुर्गम क्षेत्र, बढ़ेगी 30 फीसदी लागत
मनाली से लेह तक अति दुर्गम स्थलों से रेललाइन बिछाई जाएगी। इसके चलते बरमाणा से मनाली तक आने वाली लागत से आगे लेह तक करीब 30 फीसदी ज्यादा खर्च निर्माण कार्य में होगा। अभी उत्तर रेलवे स्टेशन, मेकेनिकल, अप्रोच रोड, सिगनल और जमीन अधिग्रहण का आकलन तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed