फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dr Yunus said-after the implementation of the model code of conduct, more than seven lakh liters of illegal li

Himachal: यूनुस बोले- आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक सात लाख लीटर से ज्यादा अवैध शराब पकड़ी

Sat, 25 May 2024 05:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 May 2024 05:40 PM IST
सार

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग पूरी चौकसी से कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
dr Yunus said-after the implementation of the model code of conduct, more than seven lakh liters of illegal li
राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त डॉ. यूनुस - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग पूरी चौकसी से कार्य कर रहा है। विभाग ने राज्य के सीमावर्ती जिलों सिरमौर, सोलन के बद्दी, बिलासपुर, कांगड़ा और चंबा में अवैध शराब और कीमती धातुओं को लेकर बडे़ स्तर पर छापेमारी की गई है। यह जानकारी राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त डॉ. यूनुस ने शनिवार को ऊना जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।  डॉ. युनूस ने बताया कि हिमाचल में चुनावों के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 7 लाख बल्क लीटर से ज्यादा अवैध शराब पकड़ी गई और 28 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं। राज्य में पकड़ी गई बल्क शराब की कीमत लगभग 10.5 से 11 करोड़ रुपये के करीब है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गत दिवस आबकारी विभाग की टीम ने नूरपुर के इंदौरा क्षेत्र में आठ अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के दौरान एक लाख 23 हजार लीटर बल्क में लाहन पकड़कर नष्ट की और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। डॉ. यूनुस ने बताया कि चुनावों के दौरान कीमती धातुओं के काराबोरियों पर शिकंजा कसते हुए एक लाख 61 हजार रुपये के ई-वे बिलों की चैकिंग की है। चैकिंग के दौरान 62 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि विभाग ने 59 उड़न दस्ते और 22 अन्य दल बनाए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में सभी जिलों के साथ-साथ सीमावर्ती राज्यों के आबकारी अधिकारियों व पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अवैध शराब के कारोबार और गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई जारी है। विभाग की मोबाइल टीमें चौबीसों घंटे निरंतर कार्य कर रही हैं। बताया कि ऊना जिला में बीते 6 दिनों में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध बार और रेस्टोरेंट से भी अवैध शराब बरामद की है। दोषियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। स्थानीय आबकारी विभाग की टीम ने करीब एक लाख 62 हजार बल्क लीटर अवैध शराब पकड़ी है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब और कर चोरी के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed