फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr. Vidyachand's work remembered on his birth anniversary

Shimla News: जयंती पर याद किए डॉ. विद्याचंद के कार्य

Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dr. Vidyachand's work remembered on his birth anniversary
शिमला। कुल्लू स्टूडेंट्स एसोसिएशन समरहिल शिमला द्वारा साहित्यकार एवं कुल्लवी संस्कृति के पुरोधा स्वर्गीय डॉ. विद्याचंद ठाकुर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कुल्लू पीपुल्स एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष अनुराग पाराशर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. ठाकुर ने कुल्लवी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए स्थानीय संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पुस्तक मांडव प्रभा को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया गया। उपप्रधान डिंपल ठाकुर ने पुष्पांजलि अर्पित की जबकि महासचिव आशीष ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन साक्षी ठाकुर ने किया। जयंती को इस बार विद्यार्थियों के लिए प्रेरक विषय के साथ मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article