फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr ravi Bansal awareness campaign for cancer

प्राइवेट प्लेन को खुद उड़ाकर कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे डॉ. बंसल

Thu, 27 Jul 2017 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Thu, 27 Jul 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
Dr ravi Bansal awareness campaign for cancer

अपने प्राइवेट प्लेन को स्वयं उड़ाकर देश विदेश में लाइलाज कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक कर रहे एनआरआई डा.रवि बंसल इन दिनों भारत में हैं। 42 दिवसीय यात्रा के तहत उन्होंने नालागढ़ की फ्रेंड्ज कालोनी में भी अपने मिशन को आगे बढ़ाया। पेशे से इंजीनियर डा.रवि बंसल अपने एकल इंजन वाले हवाई जहाज को खुद उड़ाते हैं। 

विज्ञापन


68 वर्षीय डा.रवि बंसल ने नालागढ़ की फ्रेंड्ज कालोनी में लोगों को कैंसर के प्रति जागरूकता लाने संबंधी सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि भारत में कैंसर को लेकर जागरूकता का भारी अभाव है। इसी कमी को देखते हुए वह खास मिशन को चला रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पिछले कई सालों से अंबाला कैंट में रोटरी क्लब द्वारा संचालित एक अस्पताल के लिए एचआरआई मशीन के लिए फंड एकत्रित करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में रोटरी अंबाला कैंसर एवं जनरल अस्पताल की स्थापना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उद्देश्य गरीब लोगों व पिछड़े लोगों को कम लागत में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि वह अब तक न्यूयार्क से कनाडा, ग्रीनलैंड, आईसलैंड, स्कॉटलैंड, लीवरपूल, इटली, ग्रीस, जॉर्डन, बैहरीन और ओमान की यात्राएं कर चुके हैं। 

 

वह भारत में अहमदाबाद से होते हुए अंबाला और फिर यहां नालागढ़ आए हैं। उन्होंने कहा कि वह वापसी में थाईलैंड, जापान आदि देशों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जिन भी देशों में जा रहे हैं, वहां लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मिशन को वह जनसहयोग से अंजाम तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed