फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dr Rajiv Bindal said- Minister Jagat Singh Negi's statement is condemnable and indecent

HP Politics: राजीव बिंदल बोले- मंत्री जगत सिंह नेगी का बयान निंदनीय और अशोभनीय

Mon, 28 Jul 2025 12:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Jul 2025 12:34 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ.  राजीव बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान को निंदनीय व अशोभनीय बताया है। 

विज्ञापन
dr Rajiv Bindal said- Minister Jagat Singh Negi's statement is condemnable and indecent
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ.  राजीव बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान को निंदनीय व अशोभनीय बताया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री ने मंडी, सिराज व हिमाचल की जनता का अपमान किया है वह अक्षम्य अपराध है।   बिंदल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, तिरंगे के उपर लाखों-लाखों जीवन कुर्बान है। परंतु तिरंगे की आड़ में अपने पापों को छुपाने का जो प्रयास कांग्रेस सरकार के मुखिया व उनके मंत्री कर रहे हैं वो प्रदेश की जनता के साथ धोखा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हजारों लोग आपदा से त्रस्त है लेकिन कांग्रेस की सरकार व उसके मंत्री केवल राजनीति करने में मस्त है। यह सरकार मित्रों की सरकार है और इस सरकार में केवल मित्रों की ही बल्ले-बल्ले हो रही है और आपदा त्रस्त क्षेत्र में केवल राजनीति कर रहे हैं। बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता त्राहिमाम कर रही है लेकिन प्रदेश की सरकार केवल और केवल राजनीति करने में मस्त है। ऐसे में झूठे मुकदमे दर्ज करना किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed