फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dr. Krishnalal Sehgal honored with Sangeet Natak Akademi Award for contribution to folk music

Himachal: डॉ. कृष्णलाल सहगल लोकसंगीत में योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

Thu, 07 Mar 2024 10:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी,राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Mar 2024 10:27 PM IST
सार

डॉ. कृष्णलाल सहगल को लोकसंगीत में योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली में सम्मानित किया।

विज्ञापन
Dr. Krishnalal Sehgal honored with Sangeet Natak Akademi Award for contribution to folk music
डॉ. कृष्ण लाल सहगल - फोटो : amar ujala

विस्तार

 राजगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक गायक व संगीत में प्रमुख स्थान रखने वाले डॉ. कृष्णलाल सहगल को लोकसंगीत में योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली में सम्मानित किया। उन्हें इस पुरस्कार में मेडल के अतिरिक्त एक लाख रुपये की नकद राशि भी प्रदान की गई।

विज्ञापन

डॉ. कृष्ण लाल सहगल का सम्पूर्ण जीवन हिमाचली लोक संगीत को समर्पित रहा है। उन्होंने लोक गीतों में पारंपरिक वाद्य यंत्रों का ही प्रयोग सदैव किया और लोक संगीत की मौलिकता को बनाए रखा है। उनकी मधुर आवाज में गजब का आकर्षण है और शब्दों के उच्चारण में विलक्षण प्रतिभा देखने को मिलती है।
विज्ञापन


अब तक वह सौ से अधिक पहाड़ी गीतों की रचना करके और संगीत देकर दर्जनों आडियो वीडियो बना चुके हैं और आकाशवाणी व दूरदर्शन से गा चुके हैं। उन्होंने अपने गीतों की एक पुस्तक ‘गीत मेरी माटी रे'''' भी प्रकाशित की है। इसमें स्वरलिपि सहित गीत लिखे गए हैं और संगीत सीखने वालों के लिए यह पहली नोटेशन सहित पुस्तक बहुत उपयोगी साबित हो रही है । ड. कृष्णलाल सहगल को अनेक संगीत सेवी संस्थाओं ने जिला व राज्य स्तरीय सम्मानों से भी सम्मानित किया है। हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच शिमला द्वारा उन्हें हिमाचली लोक संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘आजीवन उपलब्धि सम्मान’ दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कृष्ण लाल सहगल कंठ संगीत में पीएचडी है और उन्होंने प्राचीन कला केन्द्र चंडीगढ़ से गायन व वादन में संगीत विशारद और इलाहाबाद से कंठ संगीत में संगीत प्रवीण की उपाधियां हासिल की हैं। वह आकाशवाणी शिमला और दूरदर्शन के उच्च श्रेणी कलाकारों में शामिल हैं। वर्ष 2008 में हिमाचल कॉलेज कॉडर से एसोसिएट प्रोफेसर (कंठ संगीत) पद से सेवानिवृत हुए हैं। उनकी स्वर्गीय माता आजादी से पूर्व लाहौर में तत्कालीन दौर में फिल्मों में काम कर चुकी है, जबकि उनके पिता भी वादन में प्रसिद्ध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed