{"_id":"5955d4934f1c1b22518b477a","slug":"dr-kk-katoach-new-chairman-of-the-private-education-institute-regulatory-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष बने डॉ. कटोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष बने डॉ. कटोच
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
डॉ. केके कटोच
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने करीब डेढ़ साल बाद राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष पद पर डॉ. केके कटोच को नियुक्त को किया है। डॉ. एसपी कत्याल को आयोग का सदस्य लगाया गया है। इनकी नियुक्ति तीन साल के लिए हुई है। वीरवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से गठित सर्च कमेटी ने अध्यक्ष और सदस्य बनने के लिए आए विभिन्न आवेदनों की छंटनी कर नए अध्यक्ष और सदस्य का चयन किया है। एक सदस्य का पद अभी भी रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन
आयोग के नए अध्यक्ष डॉ. केके कटोच इससे पहले कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में पहली अगस्त 2013 से 31 जुलाई 2016 तक वाइस चांसलर के पद पर रह चुके हैं।
डॉ. कटोच कांगड़ा जिले के पालमपुर के रहने वाले हैं। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाना और संस्थानों में गुणात्मक शिक्षा देना रहेगा।
विज्ञापन
संभवतया शुक्रवार को शिमला पहुंचकर डॉ. कटोच पदभार संभालेंगे। आयोग के नवनियुक्त सदस्य डॉ. एसपी कत्याल वर्तमान में कांग्रेस के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक हैं। इससे पहले वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर भी रह चुके हैं।