{"_id":"5cfc84bebdec220729257bee","slug":"dozen-devotees-injured-in-jeep-accident-at-mandi-hp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पूजा के लिए मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी, एक दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पूजा के लिए मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी, एक दर्जन लोग घायल
Sun, 09 Jun 2019 11:08 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक पर्यटन स्थल कमरूनाग जा रहे श्रद्धालुओं की जीप कुटाहची के पास पलट गई। हादसे में एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसा रविवार सुबह पेश आया। घायलों को सिविल अस्पताल गोहर में भर्ती किया गया है। रेफल गांव के लोग रविवार सुबह खुली जीप में कमरूनाग मंदिर जा रहे थे। चैलचौक-सरोआ मार्ग पर कुटाहची स्कूल के समीप जगिद्र कुटला मोड़ पर सामने से आ रही बाइक को बचाते समय जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
इससे जीप में बैठी महिलाएं सड़क में गिर गईं। कुछ धक्के के साथ खाई में गिरी। हादसे का पता चलते ही समीप के गांव के लोग बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने सभी घायलों को निकाला और निजी वाहनों में सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया।
विज्ञापन
घायलों में विमला देवी (40) पत्नी शेर सिंह, कमला देवी (60) पत्नी परस राम गांव मरहोग, डिंपल (45) पत्नी खेमराज गांव मरहोग, राधा देवी (45) पत्नी हुकमचंद, चंपा देवी (28) पत्नी युधिष्ठिर, गीतांजलि (19) पुत्री यशवंत निवासी रफेल, जितेन्द्रा (35) पत्नी वेद प्रकाश गांव छातर, लक्ष्मी देवी (40) पत्नी घनश्याम गांव सलौन, कुमारी हर्षा (18) पुत्री खेमराज गांव मरहोग, रीता देवी (40) पत्नी पवन कुमार गांव मरहोग, सनी कुमार (17) पुत्र पवन कुमार गांव मरहोग, मनीष कुमार (12) पुत्र वेद प्रकाश गांव छातर, चालक चिंत राम पुत्र रेलू राम गांव छम्यार तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उधर, एसपी गुरदेव चंद ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने सभी घायलों 15-150 रुपये बतौर राहत प्रदान किए।