फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dog ran around at Chamiyana Hospital shimla with a severed leg in its mouth, leading to a major revelation du

Himachal: ऑपरेशन में काटी गई मरीज की टांग को मुंह में लेकर घूमता रहा कुत्ता, चमियाना अस्पताल में बड़ी चूक

Tue, 24 Feb 2026 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Feb 2026 08:06 PM IST
सार

शिमला के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में मेडिकल वेस्ट को ठिकाने लगाने की व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। 

विज्ञापन
dog ran around at Chamiyana Hospital shimla with a severed leg in its mouth, leading to a major revelation du
चमियाना अस्पताल में इंसान की कटी टांग मुंह में लेकर इधर-उधर भागता रहा कुत्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में मेडिकल वेस्ट को ठिकाने लगाने की व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। अस्पताल परिसर में मंगलवार को एक कुत्ता इंसान की कटी टांग को मुंह में लेकर इधर-उधर भागता रहा। इसे देखकर परिसर में मौजूद मरीज और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई। अस्पताल के सफाई स्टाफ ने किसी तरह से टांग को कुत्ते से छुड़वाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन

अब तक की जांच में हुआ ये खुलासा
प्रशासन की ओर से की गई अब तक की जांच में खुलासा हुआ कि 19 फरवरी को सीटीवीएस विभाग में मरीज की सर्जरी हुई। अस्पताल के बायो मेडिकल वेस्ट भवन में सर्जरी के दौरान काटे गए अंग को निपटान के लिए प्लास्टिक बैग में पैक कर रखा गया। 21 फरवरी की रात को जब इस अंग को अपशिष्ट केंद्र में पहुंचाया गया तो सफाई कर्मचारी ने दरवाजा खुला छोड़ दिया। इसकी निगरानी नहीं की गई। इसी बीच कुत्ता कटे अंग का पैकेट उठाकर ले गया। खाली पैकेट अगले दिन कर्मचारी को परिसर में मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते का अभी तक पता नहीं चल सका
 सफाई कर्मचारियों ने कटे अंग को अपने स्तर पर खोजने का प्रयास किया और इसको लेकर प्रशासन को सूचित नहीं किया। मंगलवार को कुत्ते को मुंह में टांग को देखा तो कर्मियों ने उसे छीनने का प्रयास किया। कुत्ता आक्रामक हो गया और भाग गया। कुत्ते का अभी तक पता नहीं चल सका है। कई मर्तबा बीमारी के कारण किसी अंग से संक्रमण पूरे शरीर में फैलने का खतरा पैदा हो जाता है, उसे काट दिया जाता है। अस्पताल में ऐसी सर्जरी होने के बाद काटे गए अंग को मेडिकल वेस्ट के लिए बने केंद्र में रख दिया जाता है। इसके बाद इसे ठिकाने लगाया जाता है।

विज्ञापन

सफाई कर्मी, पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस
 जांच में इस पूरी घटना के लिए सफाई कर्मी और सफाई पर्यवेक्षक की चूक सामने आई है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुधीर शर्मा ने बताया कि इन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सफाई ठेकेदार को बायो मेडिकल वेस्ट के उचित भंडारण और समय से निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में 21 फरवरी की रात को ड्यूटी में तैनात सफाई कर्मचारी और पर्यवेक्षक के स्तर पर चूक जांच में साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed