फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dog bite

मालरोड पर लावारिस कुत्तों का आतंक, कई लोगों को काटा

Sun, 22 Sep 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
dog bite
शिमला। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार को मालरोड पर लावारिस कुत्तों ने कई लोगों को काट लिया। वीकेंड पर छुट्टी मनाने शिमला पहुंचे सैलानियों को भी इन कुत्तों ने खूब परेशान किया। रिज पर कुत्ते के काटने के बाद निगम की टीम ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद राजभवन इलाके से भी लावारिस कुत्ते के काटने की सूचना मिली। निगम की टीम ने इसे भी पकड़ लिया। संयुक्त आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि दोनों कुत्तों को पकड़ लिया है। मालरोड पर नाज चौक और खेल परिसर के समीप आए दिन लावारिस कुत्ते लोगों पर झपटते हैं। इन दोनों जगहों पर 10 से 12 कुत्ते झुंड में रहते हैं। मालरोड और रिज मैदान के अलावा शहर के उपनगरों में भी कुत्तों का आतंक है। न्यू शिमला, विकासनगर, खलीनी, पटयोग, जाखू, कृष्णानगर, छोटा शिमला आदि उपनगरों में सबसे ज्यादा लावारिस कुत्ते हैं। यह आए दिन स्कूली बच्चों पर भी हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed