{"_id":"628fbec760a3603c1a7973e4","slug":"dog-attack-on-people-shimla-news-sml4101551157","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस कुत्ते ने डॉक्टर समेत दस लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस कुत्ते ने डॉक्टर समेत दस लोगों को काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजौली में कुत्ते के हमले से मचा हड़कंप
पार्षद बोलीं, कुत्ते का फोटो खींचकर भेजो
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। उपनगर संजौली में वीरवार को एक लावारिस कुत्ते ने दस लोगों को काट लिया। इनमें आईजीएमसी का एक डॉक्टर भी शामिल है। सभी को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया है।
मामला वीरवार सुबह साढ़े दस बजे के बाद का है। संजौली से अपने गंतव्यों की ओर जा रहे लोगों पर अचानक एक लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। लोगों ने पार्षद को भी इसकी शिकायत दी लेकिन पार्षद कुत्ते की फोटो खींचकर भेजने के लिए कहती रही। लोगों ने इस पर रोष जताया है। लोगों ने कहा कि इलाके में रोजाना इस तरह की घटनाएं हो रही हैं लेकिन न तो नगर निगम और न ही पार्षद इनका स्थायी समाधान कर पा रहे हैं। इंजनघर वार्ड की पार्षद आरती चौहान ने बताया कि सुबह 10:41 बजे फोन आने के बाद उन्होंने नगर निगम के वीपीएचओ को इसकी शिकायत दे दी थी। लेकिन दोपहर दो बजे कुत्ता पकड़ने वाली टीम संजौली पहुंची। शाम पौने पांच बजे तक कुत्ता नहीं पकड़ा गया था।