{"_id":"6424301f3cda0260ab03c6ce","slug":"dodra-kwar-road-restored-by-cutting-six-feet-high-wall-of-snow-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: भारी बर्फबारी से बंद रही डोडरा क्वार सड़क 13 दिन बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: भारी बर्फबारी से बंद रही डोडरा क्वार सड़क 13 दिन बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल
Wed, 29 Mar 2023 07:26 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Mar 2023 07:26 PM IST
सार
13 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने डोडरा क्वार सड़क बुधवार दोपहर बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी। करीब छह फीट बर्फ के बीच चांशल घाटी की सड़क से छोटे वाहन ने आरपार किया।
विज्ञापन
डोडरा क्वार सड़क बहाल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
13 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने डोडरा क्वार सड़क बुधवार दोपहर बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी। करीब छह फीट बर्फ के बीच चांशल घाटी की सड़क से छोटे वाहन ने आरपार किया। सड़क बहाल होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। डोडरा क्वार सड़क चार माह से बंद थी, जिसे लोक निर्माण विभाग ने 12 मार्च को वाहनों के लिए बहाल कर दिया था। 16 मार्च को फिर से चांशल घाटी में भारी हिमपात हुआ। इसके बाद से सड़क बंद पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग बीते 13 दिन से सड़क को बहाल करने का कार्य कर रहा था। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने पूरा दिन शून्य तापमान में काम किया। सड़क को खोलने के लिए दोनों ओर से जेसीबी मशीनें, बुलडोजर लगाए गए। बुधवार को करीब चार बजे सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार की पांच पंचायतों को राहत मिली है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेंद्र सिंह नायक ने बताया कि डोडरा क्वार मार्ग 12 मार्च को बहाल कर दिया गया था, लेकिन 16 मार्च को फिर से बर्फबारी हुई। चांश घाटी में करीब छह फीट बर्फ पड़ी है। बावजूद इसके बुधवार को सड़क छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई है।