फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Doctors strike continues for second day in Himachal, patients worried

HP Doctors Strike: हिमाचल में दूसरे दिन भी जारी रही डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज परेशान

Wed, 21 Feb 2024 02:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर/कुल्लू/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर/कुल्लू/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Feb 2024 02:25 PM IST
सार

हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के आह्वान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला के अस्पतालों में सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक डॉक्टरों ने मरीजों को उपचार नहीं किया। 

विज्ञापन
Doctors strike continues for second day in Himachal, patients worried
हिमाचल में डॉक्टर हड़ताल पर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 2600 डॉक्टरों की ढाई घंटे की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के आह्वान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला के अस्पतालों में सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक डॉक्टरों ने मरीजों को उपचार नहीं किया। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं सुचारू रहीं। इस दौरान मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन


मरीज बेहाल, 12 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं रहीं ठप
जिला हमीरपुर में चिकित्सकों की हड़ताल के कारण मरीज बेहाल हो गए हैं। 15 से 20 किलोमीटर दूर आने वाले मरीजों को अस्पताल पहुंचकर हड़ताल का पता चल रहा है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही हैं। जिला के सिविल अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सकों ने सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक हड़ताल की गई।  इस दौरान अस्पतालों में आए मरीज इलाज के लिए भटकते रहे । सिविल अस्पताल भोरंज, टौणी देवी, नादौन, बड़सर में भी चिकित्सकों की पेन डाउन स्ट्राइक जारी रही। हालांकि,मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कुल्लू में भी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर
मांगों को लेकर कुल्लू जिले में डॉक्टरों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। हड़ताल के चलते सुबह ओपीडी शुरू नहीं हो पाई। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार करवाने आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों की हड़ताल का असर देखने को मिला।  कुल्लू में डॉक्टरों ने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर सामूहिक अवकाश जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना में दूर-दराज  से पहुंचे मरीज हुए परेशान
ऊना अस्पताल में उपचार के लिए सुबह से दूर-दराज के क्षेत्र से पहुंचे मरीज परेशान हुए। मरीज ओपीडी के बाहर पर्ची लेकर चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। लेकिन चिकित्सक 12:00 बजे की ओपीडी में उपचार के लिए बैठे। पेन डाउन हड़ताल में सभी चिकित्सक अस्पताल परिसर पहुंचे और उन्होंने शांतिपूर्वक तरीके से मांगों के लेकर चर्चा की।  क्षेत्रीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विकास चौहान ने कहा कि चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस दौरान आपातकाल में स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।


सिविल अस्पताल शाहपुर में मरीज परेशान
डॉक्टरों की हड़ताल के चलते जिला चंबा और कांगड़ा के तीन विधानसभा क्षेत्र शाहपुर, ज्वाली और भटियात क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने वाले सिविल अस्पताल शाहपुर में पिछले दो दिन से लोग परेशान हो रहे हैं। सिविल अस्पताल शाहपुर के बीएमओ विक्रम कटोच का कहना है कि वह पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगाते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed