{"_id":"60e484b5589471282d3bc730","slug":"doctors-and-para-medical-staff-called-from-the-field-holidays-restored","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: फील्ड से बुलाए डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ, छुट्टियां बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: फील्ड से बुलाए डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ, छुट्टियां बहाल
Wed, 07 Jul 2021 10:34 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:34 AM IST
सार
उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते सरकार ने सरप्लस डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, नर्सों को इधर से उधर किया था। जिन अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ नहीं था, वहां स्टाफ भेजा गया था।
विज्ञापन
आईजीएमसी शिमला(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से फील्ड में भेजे गए डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को वापस बुलाया जा रहा है। कोरोना के चलते ये डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ करीब पांच महीने से फील्ड में सेवाएं दे रहे हैं। इनकी सेवाएं अब ओपीडी और आपातकालीन विभाग में ली जाएंगी। सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन, सर्जरी और ईएनटी ओपीडी में आ रहे हैं। एक सप्ताह में इनकी संख्या आठ हजार से ज्यादा है।
विज्ञापन
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते इन डॉक्टरों और स्टाफ को बाद में फिर फील्ड में भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते सरकार ने सरप्लस डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, नर्सों को इधर से उधर किया था। जिन अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ नहीं था, वहां स्टाफ भेजा गया था। सरकार ने डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां भी बंद कर दी थी। कोरोना के मामले कम होने के बाद अब छुट्टियों को भी बहाल कर दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ने से फील्ड में भेजा गया स्टाफ बुलाया जा रहा है। संभावित तीसरी लहर के चलते फिर स्टाफ को इधर से उधर किया जाएगा।
विज्ञापन