फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctor strik postpone for seven days

आईजीएमसी में डॉक्टरों ने सात दिन के लिए स्थगित की हड़ताल

Thu, 09 Dec 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Doctor strik postpone for seven days
यूनियन हेल्थ मिनिस्टर के आश्वासन पर लिया फैसला
विज्ञापन

क्रॉसर
बोले, मांगें पूरी न हुई तो बंद कर देंगे आपातकालीन सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने हड़ताल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। वीरवार दोपहर बाद चार बजे तीन सौ रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए। आरडीए अध्यक्ष डॉ. मनोज और महासचिव डॉ. अक्षित पुरी ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी है। बताया कि आईजीएमसी कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह को यह सूचना दे दी है।
आईजीएमसी के आरडीए अध्यक्ष डॉ. मनोज, उपाध्यक्ष डॉ. माधव वर्मा, डॉ. गायत्री कश्यप और महासचिव डॉ. अक्षित पुरी ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन दिल्ली की यूनियन हेल्थ मिनिस्टर के साथ इस मामले को लेकर बातचीत हुई है। बातचीत में मंत्री ने बताया कि पीएमओ से उन्हें आश्वासन मिला है कि उनके इस मुद्दे को जल्द हल किया जाएगा। इसके अलावा कोर्ट में नीट-पीजी की सुनवाई भी जल्द होगी।
विज्ञापन

आरडीए अध्यक्ष डॉ. मनोज और महासचिव डॉ. अक्षित पुरी ने बताया कि हड़ताल को खत्म नहीं किया है बल्कि रोका गया है। मामले को हल नहीं किया तो इसके बाद आरडीए अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को भी बंद कर देगी। रेजिडेंट डॉक्टर की हड़ताल पर जाने से आईजीएमसी और कमला नेहरू अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई थीं। अस्पतालों में कई ऑपरेशन रुक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed