फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   doctor serving under central govt will retire at the age of 65

डॉक्टरों की सेवाओं को लेकर केंद्र सरकार ने लिया ये फैसला, जेपी नड्डा ने दी जानकारी

Wed, 27 Sep 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 27 Sep 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
doctor serving under central govt will retire at the age of 65

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे डॉक्टरों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र 62 साल से बढ़ाकर 65 साल कर दी गई है। 

विज्ञापन


इसके अलावा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए सेवानिवृत्त अनुभवी डॉक्टरों को भी अनुबंध के आधार पर फिर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा हा है। नड्डा बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने फैसला लिया है कि केंद्र सरकार के तहत आने वाले रेलवे, लेबर, शिक्षा, आयुष (आयुर्वेद), डेंटल, डिफेंस और सिविल आदि विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे चिकित्सकों के लिए यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे जहां चिकित्सकों की कमी दूर हो पाएगी, वहीं मरीजों और चिकित्सकों में भी सही अनुपात बना रहेगा। सरकार के फैसले का लाभ उन डॉक्टरों को भी मिलेगा, जो मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed