फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctor negligence at Family planning camp Mandi.

महिला को बेहोश कर सोने चला गया डॉक्टर

Thu, 11 Dec 2014 05:32 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
Doctor negligence at Family planning camp Mandi.

मंडी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थुनाग में बुधवार को परिवार नियोजन शिविर के दौरान डॉक्टर महिला को बेहोश कर खुद सोने चला गया। काफी देर तक महिला को बाहर नहीं लाया गया तब जाकर इसका खुलासा हुआ। परिजन महिला को बेहोशी की हालत में ही बाहर ले आए। इस दौरान परिवार नियोजन कैंप के लिए जुटी भीड़ ने यहां भारी हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, इलाके के विधायक जयराम ठाकुर ने इस मसले को वीरवार को विधानसभा में उठाने की बात कही है। कैंप में कुल 87 केस आए थे। दो चरणों में यहां ऑपरेशन होने थे।

विज्ञापन

पूछा तो पता चला डॉक्टर सो रहे हैं

Doctor negligence at Family planning camp Mandi.

पहले चरण में डॉक्टर ने चार महिलाओं को बेहोश कर उनके ऑपरेशन कर दिए। पांचवीं महिला को बेहोश कर ऑपरेशन थियेटर में पहुंचाया गया तो डॉक्टर वहां से चला गया। जब महिला को बाहर नहीं लाया गया तो तीमारदारों ने वहां तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कहा गया कि डॉक्टर सो रहे हैं।

स्यांज गांव से अपनी पत्नी को लेकर आए इंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने शराब पी थी। एसएचओ गोहर लाल सिंह ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। बीएमओ जंजैहली धर्म सिंह ने बताया कि विभाग मामले की जांच कर रहा है। सीएमओ मंडी देशराज ने कहा कि पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed