फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   DM of Forest Development Corporation caught taking a bribe of 50 thousand, was asking for money to get this wo

Himachal: वन विकास निगम का डीएम 50 हजार की रिश्वत लेते धरा, इस काम को करवाने के लिए मांग रहा था पैसे

Sat, 31 Aug 2024 09:37 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/पांवटा (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/पांवटा (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Aug 2024 09:37 AM IST
सार

हिमाचल राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के मंडलीय प्रबंधक (डिविजनल मैनेजर) को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

विज्ञापन
DM of Forest Development Corporation caught taking a bribe of 50 thousand, was asking for money to get this wo
वन विकास निगम का डीएम 50 हजार की रिश्वत लेते धरा - फोटो : संवाद

विस्तार

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने  हिमाचल राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के मंडलीय प्रबंधक (डिविजनल मैनेजर) को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। दरअसल, डीएम ने एक ठेकेदार से बिल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।  ठेकेदार ने विजिलेंस में शिकायत कर दी। शिकायत में उसने बताया कि वन विकास निगम के मंडलीय प्रबंधक (डिविजनल मैनेजर वन) अश्वनी कुमार वर्मा 67 लाख रुपये के बकाया बिल को पास करने की एवज में दो फीसदी कमीशन मांग कर रहे हैं। कमीशन न देने पर बिल पास न करने की बात कही।

विज्ञापन


शिकायत के बाद विजिलेंस ने अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। सुनियोजित तरीके से विजिलेंस ने  शिकायतकर्ता ठेकेदार को 50 हजार रुपये लेकर अधिकारी के पास भेजा। जैसे ही अधिकारी ठेकेदार से रिश्वत के पैसे लेने लगा तो विजिलेंस टीम ने तुरंत दबिश देकर अधिकारी को पकड़ लिया। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला की एसपी अंजुम आरा ने अधिकारी को रिश्वत लेने पकड़ने की पुिष्ट की है। बताया कि आरोपी के खिलाफ रिश्वत लेने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed