फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Divyang students will get free education facility in all six medical colleges of Himachal

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के सभी छह मेडिकल कॉलेजों में दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा सुविधा

Thu, 16 May 2024 05:38 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 16 May 2024 05:38 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सभी छह सरकारी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों में कोर्ट के आदेशों पर दिव्यांग विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
Divyang students will get free education facility in all six medical colleges of Himachal
निकिता चौधरी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी छह सरकारी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों में कोर्ट के आदेशों पर दिव्यांग विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इससे सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस एमबीबीएस, एमडी, नर्सिंग एवं अन्य पाठ्यक्रमों के सैकड़ों दिव्यांग विद्यार्थियों को लाभ होगा। अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी ने 15 मई को इसको लेकर आदेश जारी कर दिए है। स्वयंसेवी संस्था उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि उनके द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों के यह सुविधा दिए जाने को लेकर दायर की गई जनहित याचिका पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 4 जून 2015 को राज्य के सभी दिव्यांग विद्यार्थियों को सरकारी संस्थानों में विश्वविद्यालय स्तर तक की निशुल्क शिक्षा का अधिकार दिया था।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेशों का हो रहा था उल्लंघन
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने उसे अब तक लागू नहीं किया था, जबकि अन्य सामान्य पढ़ाई करवाने वाले कॉलजों और विश्वविद्यालयों ने निशुल्क शिक्षा की सुविधा प्रदान कर दी थी। बीते वर्ष न्यायालय के आदेशों को लागू करने के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज की व्हीलचेयर यूजर एमबीबीएस विद्यार्थी और संस्था से जुड़ी निकिता चौधरी ने आवाज उठाई थी। आवाज उठाने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला था। मगर उससे पढ़ाई की पूरी फीस ली जा रही थी। वह प्रदेश की पहली व्हीलचेयर यूजर डॉक्टर बनने जा रही है। अजय श्रीवास्तव ने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेज दिव्यांग बच्चों को 5% आरक्षण तो दे रहे हैं, लेकिन पिछले 9 वर्षों से हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करके उनसे फीस भी ली जा रही थी। मामले को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के समक्ष उठाई। इसमें दिव्यांग विद्यार्थियों से वसूली जा रही फीस को वापस किए जाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


सैंकड़ों दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देश पर अटल मेडिकल एवं रिसर्च विश्वविद्यालय, मंडी के कुलपति ने 15 मई को इस बारे में आदेश जारी किए हैं कि सभी छह मेडिकल कॉलेजों में 120 दिव्यांग विद्यार्थी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन, बीएससी नर्सिंग एवं अन्य पाठ्यक्रमों के सैकड़ों दिव्यांग विद्यार्थियों को भी निशुल्क शिक्षा की सुविधा मिलने से लाभ होगा। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा, जिला कांगड़ा, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेर चौक, मंडी, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा और डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन सिरमौर में छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed