फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Divide in Congress in front of Incharge Rajni Patil

पाटिल के पहुंचते ही फिर गुटबाजी, वीरभद्र सिंह को न बुलाने पर बवाल

Fri, 10 Aug 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा/जसूर/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा/जसूर/शिमला Updated Fri, 10 Aug 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
Divide in Congress in front of Incharge Rajni Patil

कांग्रेस की राज्य प्रभारी रजनी पाटिल के हिमाचल पहुंचते ही पार्टी की गुटबाजी की विभिन्न खेमों ने तलवारें तान दी हैं। कांग्रेस की राज्य प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में चंबा और कांगड़ा में हुए कार्यक्रमों में पार्टी के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह को नहीं बुलाए जाने के बाद पार्टी के भीतर दोबारा बवाल खड़ा हो गया है। पाटिल हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर आई हैं।

विज्ञापन


चंबा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में वीरभद्र सिंह को न बुलाए जाने पर उनके समर्थक उखड़ गए है। वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में वीरभद्र सिंह की उपेक्षा करने से कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान होगा। जबकि कांग्रेस प्रभारी ने जिला कांगड़ा के जसूर में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस में कोई गुट नहीं है। उन्होंने चंबा में कहा कि वीरभद्र बडेे़ नेता हैं, वे किसी भी कार्यक्रम में आ सकते हैं। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रभारी बनने के बाद पाटिल का यह तीसरा दौरा है। हाल ही में सात दिन तक हिमाचल का दौरा कर चुकी पाटिल अब तीसरे चरण में 9 से 11 अगस्त तक तीन जिलों में पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगी। इसी कड़ी में वीरवार को उन्होंने चंबा में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। चंबा में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में पाटिल ने कहा कि पार्टी में मतभेद तो ठीक है लेकिन मनभेद के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से चंबा, हमीरपुर और ऊना के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कोई भी निमंत्रण नहीं दिया गया है जो एक हैरान करने वाला विषय है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं जो कि पांच बार सांसद लोकसभा छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और आठ बार विधायक के रूप में प्रदेश के लोगों की सेवा कर चुके हैं।

उन्होंने प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल से लेकर देश के सभी प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री के रूप में देश के लोगों की सेवा की है। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जो जिला कांग्रेस सम्मेलन किए थे, उनमें भी पूर्व मुख्यमंत्री को कोई भी निमंत्रण नहीं दिया गया था इसके बावजूद उन्होंने कार्यक्रम में भाग लिया था।


चंबा में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, डलहौजी की विधायक आशा कुमारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पीसीसी सचिव नीरज नैयर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed