फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   District level Republic Day celebration celebrated with enthusiasm in Una, Agriculture Minister Chandra Kumar

Una News: ऊना में हर्षोल्लास से मनाया जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने फहराया तिर

Fri, 26 Jan 2024 04:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी,ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jan 2024 04:00 PM IST
सार

 जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने तिरंगा फहराया और पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड की ओर से प्रस्तुत भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली।
 

विज्ञापन
District level Republic Day celebration celebrated with enthusiasm in Una, Agriculture Minister Chandra Kumar
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने फहराया तिरंगा - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसकी अध्यक्षता कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने की। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने तिरंगा फहराया और पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड की ओर से प्रस्तुत भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने सर्व प्रथम नगर परिषद पार्क स्थित शहीद स्मारक में जाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।  कृषि मंत्री ने जिलावासियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि यह दिन संपूर्ण राष्ट्र के लिए गौरव का प्रतीक है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश ने संविधान को अपनाया और भारत सही अर्थों में गणतंत्र बना। लोकतंत्र की शक्ति संविधान में ही निहित है। कृषि मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है।  कृषि मंत्री के कहा कि वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश विकास के पथ पर एक मॉडल के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने और आगामी दस वर्षों में देश के सबसे अमीर राज्यों में शामिल हो इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


 सरकारी योजनाओं पर आधारित झांकियां निकालीं
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य विभाग, डीआरडीए, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, महिला बाल विकास विभाग तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से झांकियां निकाली गईं। समारोह में कृषि मंत्री चंद्र कुमार की ओर से जिला रेड क्रॉस सोसाइटी का रेफरल ड्रॉ भी निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर महेश ठाकुर व कुमारी आरती, ओम प्रकाश, अजीत सिंह ठाकुर व जरनैल सिंह को सम्मानित किया गया। कुमारी दामिनीए राजेश शर्मा, आर्यन शर्मा, कुमारी वंशिका, शुभम चौधरी को सम्मानित किया। अन्वेषण में सराहनीय कार्य करने के लिए थाना हरोली से निरीक्षक सुनील कुमार, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, पुलिस लाइन ऊना से नितिन ठाकुर, राकेश चंद, अन्वेषणा अधिकारी थाना चिंतपूर्णी से मोहिंद्र सोनी, जसवीर सिंह व अन्वेषण अधिकारी थाना गगरेट से शशिपाल, विपिन कुमार, साइबर सैल से राजीव व अजय कुमार को सम्मानित किया गया। 
सशक्त महिला योजना के तहत मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन बबलू, कुटलैहड विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा, ऊना विधायक सतपाल सिंह सत्ती, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ नीलम शर्मा, महिला ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस उर्मिला शर्मा, जनरल सेक्ट्री प्रदेश कांग्रेस विवेक शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अविनाश कपिला, ब्लॉक अध्यक्ष जसवाल सिंह सैणी, ज़िला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, एमसी प्रेसिडेंट ऊना पुष्पा देवी, डीसी राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, रेड क्रॉस के पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed