फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   district disaster authorities got satellite phones in himachal

हिमाचल में जिला आपदा प्राधिकरणों को मिले सेटेलाइट फोन

Mon, 11 Feb 2019 04:50 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 11 Feb 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
district disaster authorities got satellite phones in himachal

अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण और राजस्व मनीषा नंदा ने सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों को सेटेलाइट फोन सौंपे। उन्होंने कहा कि आपदा के समय संचार की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता रहती है।

विज्ञापन


ये सेटेलाइट फोन विशेष कर राज्य के जनजातीय और दूरदराज के क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन में बहुत उपयोगी साबित होंगे। शिमला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मनीषा नंदा ने बताया कि सेटेलाइट फोन अगले चरण में उपमंडल स्तर पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पहल पर ही ये सेटेलाइट फोन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों को उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त आने वाले समय में राज्य के विभिन्न जिलों में 15 वेरी स्मॉल अपर्चर टरमिनल (वीसैट) भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सचिव राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डीसी राणा ने कार्यक्रम की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर सेटेलाइट फोन के प्रयोग के संबंध में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से आए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed