फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Distance of Chandigarh from Shimla reduced, you will reach Kumarhatti from Solan in 10 minutes

शिमला से कम होगी चंडीगढ़ की दूरी, 10 मिनट में सोलन से कुमारहट्टी पहुंचेंगे आप

Fri, 01 May 2020 05:44 PM IST
Krishan Singh ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन
ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Distance of Chandigarh from Shimla reduced, you will reach Kumarhatti from Solan in 10 minutes
कुमारहट्टी-सोलन बाईपास टनल - फोटो : अमर उजाला

कालका-शिमला एनएच पर कुमारहट्टी-सोलन बाईपास पर बन रही टनल का कार्य फोरलेन कंपनी ने पूरा कर लिया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस टनल को कोरोना वायरस के खत्म होने के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस टनल से शिमला से चंडीगढ़ के लिए जाने वाले वाहनों को सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


इसमें सोलन से कुमारहट्टी तक पहुंचने 10 मिनट का समय लगेगा। इस टनल से इसकी दूरी करीब साढ़े चार किमी भी कम हुई है। पर्यटकों को लुभाने के लिए बनाई गई इस टनल से पैदल चलने वाले लोगों के लिए अलग से रास्ते का भी निर्माण किया गया है, इसके अलावा रोशनी के दिन-रात एलईडी लाइटों को भी लगाया गया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि को लेकर यहां पर सीसीटीवी लगाने की भी योजना है। सोलन-कुमारहट्टी बाईपास पर बन रही टनल 924 मीटर लंबी है। इसके साथ ही कालका-शिमला रेलवे ट्रक की बड़ोग टनल भी है। 
विज्ञापन

 

समय की होगी बचत

Distance of Chandigarh from Shimla reduced, you will reach Kumarhatti from Solan in 10 minutes
कुमारहट्टी-सोलन बाईपास टनल - फोटो : अमर उजाला

करोड़ों रुपये की लागत से तैयार कुमारहट्टी बाइपास की इस टनल से शिमला से चंडीगढ़ का सफर करने वालों को अधिक सुविधा मिलेगी। इसमें चंडीगढ़ को जाने के लिए सोलन से कुमारहट्टी की दूरी करीब आठ किमी है, जबकि इस टनल के शुरू होने से यह दूरी करीब साढ़े चार किमी कम होगी। इससे लोगों के समय की भी बचत होगी। 

फोरलेन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि कुमारहट्टी-सोलन बाईपास पर टनल का कार्य पूरा हो चुका है। कोरोना वायरस के खत्म होने के बाद टनल को लोगों सहित वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed