सम्मान के लिए बुलाए शहीद के पिता का अपमान, आंखों से छलके आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के दिन सम्मानित करने के लिए बुलाए गए शहीद के पिता का भाजपा नेता ने अपमान कर दिया। भाजपा नेता की ओर से दुर्व्यवहार करने से शहीद अजय के पिता सुरेश की आंखों से आंसू छलक आए।
उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख हुआ है। भाजपा नेता के गलत व्यवहार से आहत शहीद अजय के पिता ने सम्मान लेने से मना कर दिया था। इसके बाद सैनिक बोर्ड के अधिकारियों ने उन्हें मनाया और मंत्री गोविंद ठाकुर ने उन्हें सम्मानित किया।
सोलन में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस पर हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिवारों को सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था। सिरमौर जिले के थुरंग गांव के 26 वर्षीय अजय अप्रैल में पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।
उनके पिता सुरेश एक किसान हैं। उनके परिवार को भी कार्यक्रम में बुलाया गया था। इस दौरान शहीद अजय के पिता और बहन को पहली लाइन में बैठाने पर जिला भाजपा महामंत्री एवं मनोनीत पार्षद शैलेंद्र गुप्ता भड़क गए और शहीद के पिता का अपमान कर दिया।
देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भाजपा नेता यहीं नहीं रुके और सैनिक कल्याण बोर्ड से अधिकारी से बहस करने लग पड़े। शहीद के पिता से भाजपा नेता के दुर्व्यवहार की कांग्रेस ने निंदा की है। कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शहीद के पिता से माफी मांगनी चाहिए।
मंत्री के साथ किया पहले पौधरोपण
स्वतंत्रता दिवस पर शहीद के परिजनों ने पहले मोहन पार्क में पौधरोपण किया। इसके बाद मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने उन्हें ठोडो ग्राउंड में सम्मानित करने को कहा। इसके बाद शहीद के परिजन ठोडो ग्राउंड गए और वहां पहली लाइन में बैठ गए।
शिकायत आएगी तो करेंगे जांच : एडीएम
एडीएम सोलन विवेक चंदेल ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत आएगी तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, भाजपा जिला के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि शहीद के पिता के साथ गलत व्यवहार हुआ है। शहीद के पिता से माफी मांगी जाएगी।
अनजाने में हुई है गलती : शैलेंद्र गुप्ता
भाजपा के मनोनीत पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि वे शहीद परिवार से हैं। उनसे अनजाने में गलती हुई है। इसके बाद शहीद के पिता से उन्होंने माफी मांगी और उन्हें सम्मान सहित उसी जगह पर बैठाया गया