फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dispute resolved: After 162 days, Mehatpur Truck Operator Society on work from today

विवाद सुलझा: 162 दिनों बाद मैहतपुर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी आज से काम पर

Tue, 10 Oct 2023 10:27 AM IST
Krishan Singh एसडी शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)
एसडी शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Oct 2023 10:27 AM IST
सार

 मैहतपुर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी की गाड़ियां प्रदेशभर के लिए पहले की तरह ही घरेलू गैस सिलेंडर ढुलाई का काम शुरू कर देंगी। 

विज्ञापन
Dispute resolved: After 162 days, Mehatpur Truck Operator Society on work from today
ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैहतपुर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी की गाड़ियां  मंगलवार से रायपुर सहोड़ा स्थित इंडेन गैस बॉटलिंग प्लांट में 162 दिनों के बाद दाखिल होंगी। सोसायटी की गाड़ियां प्रदेशभर के लिए पहले की तरह ही घरेलू गैस सिलेंडर ढुलाई का काम शुरू कर देंगी। गतिरोध हटने के बाद मैहतपुर के ट्रक ऑपरेटरों की मायूसी के बादल छंटते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ स्थित इंडियन ऑयल कंपनी के कार्यालय में ट्रक ऑपरेटर सोसायटी तथा इंडेन कंपनी के बीच हुए करार को अंतिम रूप दे दिया गया। मंगलवार से स्थानीय ट्रक ऑपरेटर सोसायटी की गाड़ियों को माल ढुलाई के लिए हरी झंडी दिखा दी है। यूनियन तथा इंडेन कंपनी की ओर से तमाम औपचारिकताओं के पूर्ण होते ही ट्रक ऑपरेटर सोसायटी से जुड़ी तमाम गाड़ियां इंडियन गैस बॉटलिंग प्लांट में दाखिल हो जाएंगी।

विज्ञापन


कंपनी के सूत्रों के मुताबिक फिलहाल मैहतपुर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी को गैस ढुलाई के लिए पुराने मालभाड़े के तहत ही काम दिया गया है। छह महीने तक पुराने मालभाड़े के अनुसार ही ढुलाई का काम किया जाएगा। छह माह के बाद अगले टेंडर तथा माल भाड़े की समीक्षा के बाद आगे को लेकर निर्णय लिया जाएगा। मंगलवार से स्थानीय ट्रक का पेट्रोल को माल ढलाई का काम मिलने पर पिछले पांच महीने से खड़े ट्रकों की साफ सफाई तथा मरम्मत का कार्य करते ट्रक ऑपरेटरों को देखा गया। मैहतपुर ट्रक ऑपरेटरों सोसायटी ने माल ढुलाई को लेकर पिछले माह ऑनलाइन टेंडर भरने की प्रकिया पूर्ण की गई थी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ में माल ढुलाई को लेकर तमाम औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया है। कंपनी की ओर से माल ढुलाई का काम स्थानीय ट्रक ऑपरेटर समिति को दे दिया है। आज मंगलवार से हमारी गाड़ियां माल ढुलाई का काम शुरू कर देंगी।- अविनाश मेनन, प्रधान, मैहतपुर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed