फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dispute over unveiling of Former pradhan statue, panchayat secretary suspended

पूर्व प्रधान की मूर्ति अनावरण पर विवाद, पंचायत सचिव निलंबित

Sat, 11 Aug 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन/कालाअंब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन/कालाअंब (सिरमौर) Updated Sat, 11 Aug 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
dispute over unveiling of Former pradhan statue, panchayat secretary suspended

कालाअंब पंचायत के पूर्व प्रधान स्वर्गीय पुन्ना राम की मूर्ति के निर्माण और अनावरण को लेकर विवाद गहरा गया है। पंचायत घर के समीप मूर्ति लगाई जा रही थी, जिसका 15 अगस्त को अनावरण किया जाना था।

विज्ञापन


लेकिन आधीरात को पूरा प्रशासनिक अमला पुलिस अधिकारियों के साथ कालाअंब पहुंच गया। प्रशासन ने इलाके में धारा 145 लगा दी है। वहीं, पंचायत सचिव को निलंबित करने के आदेश भी दे दिए हैं।  
विज्ञापन


इस मसले पर ग्रामीण भड़क गए हैं। दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने नाहन पहुंचकर मीडिया के समक्ष प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया। पूर्व प्रधान स्वर्गीय पुन्ना राम के पुत्र सुभाष चौधरी ने कहा कि पंचायत कार्यालय के समीप उनके स्वर्गीय पिता की मूर्ति का अनावरण किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति का निर्माण उनकी निजी जमीन में हुआ

dispute over unveiling of Former pradhan statue, panchayat secretary suspended
डेमो इमेज

शुक्रवार रात को अचानक उपायुक्त सिरमौैर, एसपी रोहित मालपानी, बीडीओ, तहसीलदार कालाअंब पहुंचे। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति निर्माण रोकने को भी कहा। मूर्ति का निर्माण उनकी निजी जमीन में हुआ है।

पंचायत प्रधान ने भी उन्हें एनओसी दी थी। 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के लिए उन्होंने एक हजार से अधिक निमंत्रण पत्र भी वितरित किए थे। उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि यदि मैं गलत कार्य कर रहा था तो मुझे क्यों नहीं रोका गया।

जहां मूर्ति लगाई जा रही है, वह उनकी अपनी जमीन है। मूर्ति का अनावरण 15 अगस्त को किया जाना था लेकिन ग्रामीणों के साथ उन्होंने शनिवार को ही इसका अनावरण कर दिया है। 

दबाव में कार्य कर रहा प्रशासन: सोलंकी

dispute over unveiling of Former pradhan statue, panchayat secretary suspended
ग्रामीणों के साथ पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन और सरकारी अधिकारी सरकार के दबाव में है। कहा कि विधायक डॉ. राजीव बिंदल के इशारे पर यह सब हो रहा है।

निजी जमीन में मूर्ति स्थापित करने को लेकर आधी रात को पूरा प्रशासिक अमला आखिर वहां क्यों पहुंचा? पत्रकार वार्ता में मुन्ना राम, सुखदेव शर्मा, अनिल शर्मा, बलदेव, फकीर चंद, यशपाल, धनेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने मीडिया को जारी बयान में आरोप लगाया है कि कुछ शरारती तत्वों के दबाव में विधायक और विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं।

उपायुक्त ललित जैन ने कहा कि कालाअंब पंचायत के भवन संबंधी भूमि विवाद को चलते आपसी झगड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर सीआरपीसी की धारा 145 लगाई गई है, ताकि दोनों पक्षों में आपसी झगड़े के कारण कानून व्यवस्था न बिगड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed