फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dispute over union health minister jp nadda adarsh gram yojana.

जेपी नड्डा के आदर्श गांव पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Fri, 09 Jan 2015 08:58 AM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
dispute over union health minister jp nadda adarsh gram yojana.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की ओर से आदर्श गांव योजना के तहत गोद ली दयोली पंचायत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय कांग्रेस विधायक ने दावा ठोक दिया है कि इस पंचायत को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पहले ही गोद ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा होता अगर नड्डा किसी जरूरतमंद पंचायत को गोद लेते।

विज्ञापन


बंबर ठाकुर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत यहां पगडंडियों को पक्का करने व नालियां बनाने के लिए 51 लाख रुपये स्वीकृत हैं। दयोली को शिमला-हमीरपुर एनएच से जोड़ने के लिए अली खड्ड पर एक करोड़ रुपये से पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिलान्यास के बाद टेंडर अवार्ड हो गए हैं।
विज्ञापन

चेकडैम बनाने के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर

dispute over union health minister jp nadda adarsh gram yojana.

सभी लिंक रोड नाबार्ड में डाले गए हैं। अली खड्ड पर चेकडैम बनाने के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर हो चुके हैं। कंज्योटा व चमलोग गांवों को जोड़ने के लिए राव खड्ड पर पुल निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। चमलोग से रेड़ी गांव तक अधर में लटके सड़क के निर्माण के लिए फोरेस्ट से एनओसी लेकर 37 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। 10 हैंडपंप मंजूर हैं।

साथ ही सार्वजनिक स्थलों के लिए 62 सोलर लाइटें भी स्वीकृत हुई हैं। पंचायत के 52 जरूरतमंद परिवारों को शौचालय बनाने के लिए 2.65 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। घागस स्कूल को दो साल के भीतर सड़क से जोड़ने के साथ ही अतिरिक्त भवन के निर्माण के लिए 43 लाख रुपये का प्रावधान है। 19 लाख रुपये की लागत से बनाए गए कमरों का लोकार्पण भी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed