फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dispute over Kangra bank recruitment

कांगड़ा बैंक भर्ती परीक्षा के लिए बोर्ड फिर विवादों में, अब ये कारनामा

Sun, 16 Jul 2017 03:29 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 16 Jul 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
Dispute over Kangra bank recruitment

केसीसी बैंक भर्ती परीक्षा के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। हमीरपुर जिले के नादौन डाइट में स्थापित परीक्षा केंद्र में बेटे ने पेपर दिया तो इसी केंद्र में उसके पिता ने बतौर को-ऑर्डिनेटर ड्यूटी दी।

विज्ञापन



मामला सामने आने के बाद बैंक भर्ती परीक्षा का संचालन करने वाले शिक्षा बोर्ड ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बोर्ड के कार्यकारी सचिव एवं एडीएम धर्मशाला मस्तराम ने कहा कि अगर जांच में अनियमितता सामने आई तो पुलिस में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया जाएगा।

विज्ञापन

पिता बोले- नहीं पता बोर्ड ने कैसे दिया बेटे को सेंटर

Dispute over Kangra bank recruitment

आठ जुलाई को हुई कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक भर्ती परीक्षा से पहले प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्र स्टाफ से लिखित में अंडरटेकिंग ली हुई है। इसमें इस बात का जिक्र है कि कोई भी ब्लड रिलेशन या अन्य निकट संबंधी के परीक्षा केंद्र में वह ड्यूटी नहीं देंगे।

अगर इस तरह की कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित विभाग कार्रवाई कर सकता है। नादौन स्थित बेटे के परीक्षा केंद्र में ड्यूटी देने वाले पिता ने कहा कि उन्हें यह पता नहीं था कि जिस परीक्षा केंद्र में उन्हें को-ऑर्डिनेटर लगाया गया है, वहीं उनका बेटा भी परीक्षा दे रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को-ऑर्डिनेटर के लिए अंडरटेकिंग जैसी कोई नियम या शर्त लागू नहीं होती है।

चयन आयोग भी लेता है अंडरटेकिंग

Dispute over Kangra bank recruitment

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि आयोग भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र स्टाफ से अंडरटेकिंग लेता है, ताकि परीक्षा केंद्र में पूरी पारदर्शिता बनी रहे।

केंद्र में ड्यूटी देने वाले परीक्षा केंद्र को-आर्डिनेटर, केंद्र अधीक्षक, केंद्र उपाधीक्षक, पर्यवेक्षक तथा उप पर्यवेक्षक सभी से अंडरटेकिंग ली जाती है।

स्टाफ के किसी भी मेंबर का ब्लड रिलेशन में और नजदीकी रिश्तेदारी कोई उम्मीदवार संबंधित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा नहीं दे सकता।

विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी

Dispute over Kangra bank recruitment

एसडीएम हमीरपुर (आईएएस) अरिंदम चौधरी ने कहा कि उनकी ड्यूटी नादौन के कुछ परीक्षा केंद्रों पर लगी थी, लेकिन परीक्षा के दौरान इस तरह की बात सामने नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि अब सुनने में आ रहा है कि नादौन के एक परीक्षा केंद्र में बेटे ने बैंक भर्ती परीक्षा दी, जहां पर पिता परीक्षा केंद्र को-आर्डिनेटर की ड्यूटी दे रहा था। उन्होंने कहा कि बैंक भर्ती का संचालन शिक्षा बोर्ड ने किया है, लिहाजा जांच भी बोर्ड करवाएगा।


हिप्र स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी सचिव एवं एडीएम कांगड़ा मस्त राम ने कहा कि कुछ लोगों ने इसकी आज ही फोन पर सूचना दी है। बोर्ड इस मामले की जांच करवाएगा और गलती सामने आने पर पुलिस में धोखाधड़ी का केस दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed