फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dispute on making of health card in code of conduct in sirmour

हेल्थ कार्ड पर विवाद, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Mon, 11 Mar 2019 08:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Mar 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
dispute on making of health card in code of conduct in sirmour
प्रतीकात्मक तस्वीर

आचार संहिता लागू होने के पहले दिन सिरमौर जिले में उल्लंघन के आरोप लगे हैं। ददाहू पंचायत घर में स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कार्ड बनाए जा रहे थे। कार्ड बनाने की एवज में लोगों से 30 रुपये प्रति व्यक्ति भी लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


कांग्रेसियों ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है। ददाहू पंचायत घर में कार्ड बनाने को 8 से 11 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन 10 मार्च को शाम पांच बजे आचार संहिता लागू हो गई। बावजूद इसके कार्ड बनाए जाते रहे।
विज्ञापन


इस पर कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है। योजना के तहत ददाहू और शीतला पंचायत के 168 परिवारों के लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाने थे। हालांकि, दोपहर 12 बजे हाल में ताला लगाकर कर्मचारी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार को करीब 30 से 40 हेल्थ कार्ड बनाए गए। रेणुका के विधायक विधायक विनय कुमार ने आयुष्मान कार्ड बनाने को आचार संहिता का उल्लंघन बताया।


कहा कि इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ-साथ प्रदेश निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी जाएगी। उधर, उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि इस बारे में राज्य सरकार से क्लेरिफिकेशन मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed