फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dispute on exam

सीबीएससी और जेईई परीक्षा साथ में आने से दिक्कत

Sat, 12 Mar 2022 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
dispute on exam
विद्यार्थी बोले-परीक्षा की तैयारी को मिलेगा कम समय, एनडीए की परीक्षा 10 अप्रैल को
विज्ञापन

दोनों परीक्षाओं में कम अंतर होने से दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। लेकिन बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा के साथ जेईई मेन और एनडीए की परीक्षा देने वाले छात्रों की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही हैं। छात्रों का कहना है कि इससे परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा।
बारहवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षार्थी और जेईई परीक्षा में अपीयर हो रहे छात्र अर्नव चौहान ने बताया कि 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक और 24 से 29 मई तक जेईई की परीक्षाएं होनी है। इस बीच 26 अप्रैल से बारहवीं की बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। अब मुश्किल यह है कि वह जेईई की 16 से शुरू हो रही परीक्षा की तैयारी पर फोक्स करे या बोर्ड की परीक्षा पर। दोनों परीक्षाओं के बीच मिले कम गैप के कारण यह समस्या खड़ी हुई। बोर्ड परीक्षार्थी नैंसी ने कहा कि कोरोना के कारण पहले ही कक्षाएं कम लगी हैं। बोर्ड के बदले परीक्षा पैटर्न में टर्म टू की परीक्षाएं बहुत अहम हैं। अब जेईई की परीक्षा पहले शुरू हो रही है तो उसके लिए भी तैयारी करनी है। वहीं 26 से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं का प्रेशर भी बन रहा है। दोनों परीक्षाओं का पैटर्र्न अलग है तो तैयारी करने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नैंसी ने कहा कि एनडीए की परीक्षा भी दस अप्रैल को है। ऐसे में तीन परीक्षाओं की तैयारी करना संभव नहीं। समझ नहीं आ रहा कि कैसे तैयारी करें। परीक्षार्थी अदिवका भारद्वाज भी इसी तरह की परेशानी झेल रही हैं। अदविका ने कहा कि पहले जेईई और बोर्ड परीक्षाओं के बीच कम से कम एक माह का अंतर रहता था। इस बार कम अंतराल के बीच बोर्ड परीक्षाओं के साथी जेईई की परीक्षा हो रही है। जेईई में दूसरे अटेंप्ट के लिए तय की गई तिथि तो बोर्ड परीक्षा के बीच में आ रही है। ऐसे में परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं होगा। इससे अभिभावकों की भी बच्चों के साथ चिंता बढ़ गई है। परीक्षार्थी वाणी पराशर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा और जेईई की परीक्षाएं साथ में होने से पढ़ाई करने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बोर्ड की डेटशीट आ चुकी है तो कैसे जेईई की 16 से 21 तक की परीक्षा की तैयारी होगी। इसके साथ ही 7 मई को बोर्ड की मेन परीक्षा है वहीं 24 से 29 तक दोबारा जेईई की परीक्षा है। ऐसे में दोनों परीक्षाओं की तैयारी साथ करना बहुत मुश्किल होगा। एनडीए की लिखित परीक्षा पास होने के बाद 14 से 19 मार्च तक एसएसबी साक्षात्कार है। एक साथ यह सब करने में मुश्किल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed