फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dispute in vidhan sabha over fire case at hotel holiday home.

सीएम बोले, 'बाल की खाल उतारी जा रही है'

Mon, 06 Apr 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 06 Apr 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
dispute in vidhan sabha over fire case at hotel holiday home.

विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के कड़े तेवरों के बीच सीएम वीरभद्र सिंह को अपनी सफाई देनी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि होटल होली डे होम में चली गोली के मामले की निष्पक्ष जांच होगी। सरकार सभी तथ्यों को सामने लगाएगी। पीएसओ और चालक के बयान लिए गए हैं। दोनों को सस्पेंड भी कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


वीरभद्र ने कहा कि मामले में बाल की खाल उतारी जा रही है। शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने गोली चलाने पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल में देश विदेश के पर्यटक घूमने आते हैं। अगर यहां इस तरह की वारदातें होती रहीं तो कोई पर्यटक नहीं आएगा।
विज्ञापन


मंत्री के पीएसओ पहले कारोबारी के बेटे की डंडे मारकर पिटाई करता है और उसके बाद टांग पर गोली चला देता है। इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि मंत्री होटल में नहीं थे, फिर पीएसओ और चालक गाड़ी लेकर मौके पर क्या करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष ने किया वॉकआउट
वहीं, मंत्री के जवाब में सीपीएस के दखल से नाराज विपक्ष ने सोमवार को सदन के भीतर जोरदार हंगामा कर वॉकआउट कर दिया। शाहपुर से भाजपा विधायक सरवीण चौधरी ने विधायक प्राथमिकता स्कीम बहाव सिंचाई योजना, राज कूहल व बड़ी कूहल की स्वीकृति और टेंडर पर सवाल पूछा था। इस पर आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने जवाब दिया लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ।


इसी बीच सीपीएस नीरज भारती स्टोक्स की सपोर्ट में खड़े हो गए। भाजपा विधायक उन्हें हस्तक्षेप न करने की बात कहने लगे। करीब 15 मिनट तक चले इस हंगामे में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। सरवीण ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जो भी योजनाएं स्वीकृत हैं, वह भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed