{"_id":"c08b25c622cea39aad0a191fbb316e6b","slug":"discussion-between-mayor-sanjay-chauhan-and-minister-sudhir-sharma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने कहा, ‘सुधीर भाई, डेट तो मेरा वकील ही देखता है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने कहा, ‘सुधीर भाई, डेट तो मेरा वकील ही देखता है’
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 23 Sep 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और नगर निगम महापौर संजय चौहान के बीच कैंसर अस्पताल के सराय भवन की आधारशिला के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जमकर शब्द बाण चले। मेयर ने अगुवाई करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा को मंच पर स्थान ग्रहण करवाया। अतिथियों के स्थान ग्रहण करने के बाद मेयर खुद खड़े रह गए।
विज्ञापन
यह देख मुख्यमंत्री ने मेयर को सुधीर शर्मा के पास बैठने का इशारा किया। सुधीर शर्मा भी सोफे पर थोड़े आगे की ओर झुक गए और मेयर को अपने पास ऐडजस्ट किया। सुधीर शर्मा ने पूछा, ‘फिर मेयर साहब, डेट कब की है’, मेयर ने भी तपाक से जवाब दिया, सुधीर भाई, डेट तो मेरा वकील ही देखता है। इस पर दोनों के बीच जमकर ठहाके लगे।
विज्ञापन
इसके बाद मेहमानों के लिए मिठाइयां आईं। मेयर ने प्लेट से बर्फी उठा कर सुधीर शर्मा की ओर बढ़ाते हुए कहा, ‘लीजिये जनाब मुंह मीठा कीजिए, आप तो बधाई के पात्र हैं’, इस पर सुधीर शर्मा ने आधी बर्फी तोड़कर मेयर की ओर बढ़ा दी और कहा‘ मेयर साहब, मिठाई के तो आप भी हकदार हैं’। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से राजधानी शिमला के बाहर होने और धर्मशाला के चयन पर महापौर संजय चौहान ने सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर मेयर ने आरोप लगाया था कि गलत आंकड़े प्रस्तुत कर धर्मशाला का स्मार्ट सिटी के लिए चयन किया है जबकि इस प्रोजेक्ट के लिए शिमला ही पात्र है। मेयर ने इस मामले पर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है। याचिका में दलील दी गई है कि शिमला के बजाय धर्मशाला को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने का शहरी विकास विभाग का निर्णय कानूनी तौर पर गलत है।