फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Directorate of Higher Education: Preparation for installing solar energy panel system in schools and colleges

उच्च शिक्षा निदेशालय: स्कूल-कॉलेजों में सौर ऊर्जा पैनल सिस्टम लगाने की तैयारी

Thu, 21 Apr 2022 11:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Apr 2022 11:56 AM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस वर्ष 50 कॉलेजों, 50 स्कूलों और 20 आईटीआई में सौर ऊर्जा पैनल सिस्टम लगाने की घोषणा की है। बिजली की बचत करने के लिए सरकार ने सौर ऊर्जा का अधिक दोहन करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Directorate of Higher Education: Preparation for installing solar energy panel system in schools and colleges
सौर ऊर्जा पैनल सिस्टम

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल-कॉलेजों और आईटीआई में सौर ऊर्जा पैनल सिस्टम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने अधिक धूप वाले संस्थानों का ब्योरा मांगा है। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को लागू करने में विभागीय अधिकारी जुट गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस वर्ष 50 कॉलेजों, 50 स्कूलों और 20 आईटीआई में सौर ऊर्जा पैनल सिस्टम लगाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


बिजली की बचत करने के लिए सरकार ने सौर ऊर्जा का अधिक दोहन करने का फैसला लिया है। प्रदेश के कई सरकारी विभागों की छतों पर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किए गए हैं। इसी कड़ी में अब शिक्षण संस्थानों में भी पैनल लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि दिन भर जिन संस्थानों में धूप अधिक होती है। वहां पैनल सिस्टम लगाए जाएंगे। सभी शिक्षण संस्थानों से रिपोर्ट आने के बाद सरकार से इसको लेकर मंजूरी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed