फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Directorate of Higher Education Himachal Pradesh Branding book of Chief secretary BK Agarwal

मुख्य सचिव की किताब की ब्रांडिंग में जुटा शिक्षा विभाग

Wed, 21 Aug 2019 02:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 21 Aug 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Directorate of Higher Education Himachal Pradesh Branding book of Chief secretary BK Agarwal
मुख्य सचिव बीके अग्रवाल (फाइल फोटो)

प्रदेश का शिक्षा महकमा मुख्य सचिव की किताब की ब्रांडिंग में जुट गया है। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों सहित कॉलेज प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की भू पंजीकरण विषय पर लिखित पुस्तक की खरीद कर उसे पुस्तकालयों में रखने को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


995 रुपये की ‘लैंड रजिस्ट्रेशन ग्लोबल प्रैक्टिस एंड लेसंज फॉर इंडिया’ शीर्षक की किताब को सभी स्कूल-कॉलेजों के पुस्तकालयों में उपलब्ध फंड और जरूरत के हिसाब से खरीदने के निर्देश दिए हैं। चीफ लाइब्रेरियन सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सोलन और सभी जिलों में स्थित पुस्तकालयों के प्रभारियों को भी निदेशालय से मंजूर दस पुस्तकें खरीदने को कहा है।
विज्ञापन


पुस्तकालयों में भू पंजीकरण विषय पर आधारित किताब रखना बच्चों के लिए कैसे लाभदायक है? इसका निदेशालय अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं। इस किताब को पुस्तकालयों में रखने का क्या औचित्य है? यह भी स्पष्ट नहीं है। बहरहाल, उच्च शिक्षा निदेशक के इस पत्र और मुख्य सचिव की किताब ने स्कूल प्रिंसिपलों को संकट में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किताब की खरीद को अनिवार्य न करने के बावजूद निदेशालय के अधिकारियों ने प्रदेश के सबसे बड़े अफसर को खुश करने के लिए स्कूलों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाल दिया है। उधर, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा का कहना है कि पुस्तकालयों में विभिन्न विषयों की किताबें एकत्र करने के लिए मुख्य सचिव की किताब को मंजूर किया है। पत्र में स्पष्ट है कि जरूरत के हिसाब से ही खरीद करें। किसी को खरीद के लिए बाध्य नहीं किया है।

उपराष्ट्रपति ने किया था मुख्य सचिव की किताब का विमोचन
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने छह जुलाई को नई दिल्ली में मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की किताब का विमोचन किया था। नायडू ने कहा था कि यह किताब आम आदमी, विधायकों और नीति निर्माताओं के लिए समान रूप से उपयोगी साबित होगी।

वाजपेयी की सोच से वाकिफ होंगे बच्चे
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की संपादित सात किताबें भी पुस्तकालयों में पढ़ने को मिलेंगी। वाजपेयी की चंद्रिका प्रसाद शर्मा द्वारा संपादित किताब कुछ लेख कुछ भाषण (250 रुपये), विचार बिंदु (200 रुपये), शक्ति से शांति (250 रुपये), बिंदु-बिंदु विचार (190 रुपये), मेरी इक्यावन कविताएं (160 रुपये), न दैन्य न पलायनम् (120 रुपये), नई चुनौती नए अवसर (250 रुपये) को भी पुस्तकालय में रखने के लिए मंजूरी दी है।


इसके अलावा आरसी कोतवाल की लिखित द डिस्कवरी आफ हिमाचल प्रदेश सेवन ट्रेवल अराउंड द वर्ल्ड जनरल नॉलेज (500 रुपये) और रोहित की थर्ड बटन किताब को भी मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed