{"_id":"5b3a01f04f1c1b2b428b7ca1","slug":"director-higher-education-amarjeet-sharma-take-charge-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरजीत शर्मा ने संभाला निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरजीत शर्मा ने संभाला निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 03 Jul 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत कुमार शर्मा ने सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाला। कार्यवाहक उच्च शिक्षा निदेशक को दिनभर बधाइयां देने के लिए अफसरों और कर्मियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
अमरजीत शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की योजनाओं को निर्धारित समय में लागू करना प्राथमिकता में रहेगा। गुणात्मक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उधर, सोमवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा भी रिलीव हो गए। मनमोहन शर्मा के सम्मान में निदेशालय में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन