फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   directions to himachal congress workers for writing posts on social media

नपेंगे सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप बयान लिखने वाले कांग्रेसी

Thu, 30 May 2019 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 30 May 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
directions to himachal congress workers for writing posts on social media
फाइल फोटो

सोशल मीडिया में अनाप शनाप बयानबाजी करने वाले कांग्रेसियों की शामत आने वाली है। पार्टी की छवि खराब करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कड़ी चेतावनी दी है। प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर डाली गई पोस्ट के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को नुकसान पहुंचाने वालों को सख्त कार्रवाई के प्रति चेताया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा है कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संयम बरतते हुए सोशल मीडिया पर बयानबाजी करनी चाहिए। पार्टी को बयानबाजी से किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसका खास ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


उधर, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान और परिणाम निकलने के बाद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर बयान देने की शिकायतें प्रदेश कमेटी के पास आई हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए पार्टी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शब्दों पर संयम रखने को चेताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने तक डिबेट शो में जाने पर रोक
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आदेशों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी नेताओं पर अगले एक माह तक इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के डिबेट शो में जाने पर रोक लगा दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बलदेव ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed