फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dimple Kapadia reached Manali to spend her holidays, did shopping in Mall Road

Manali: छुट्टियां बिताने मनाली पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया, मॉल रोड पर की शॉपिंग

Sat, 14 Dec 2024 05:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Dec 2024 05:01 PM IST
सार

मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया इन दिनों छुटियां बिताने मनाली पहुंची हैं। वह यहां से 20 किलोमीटर दूर नग्गर में एक निजी कॉटेज में ठहरी हैं । 

विज्ञापन
Dimple Kapadia reached Manali to spend her holidays, did shopping in Mall Road
मनाली में प्रशसंक के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया। - फोटो : संवाद

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया छुट्टियां बिताने के लिए मनाली पहुंची हैं। शनिवार को वह शॉपिंग करने के लिए मालरोड़ पहुंचीं। उन्होंने एक दुकान से ड्राई फ्रूट्स के अलावा उन्होंने कुछ कपड़े भी खरीदे। प्रशंसकों ने उन्हें खरीदारी करते देखा तो उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई। डिंपल ने भी प्रशंसकों के साथ खूब फोटो लिए।  मशहूर अभिनेत्री इन दिनों छुटियां बिताने मनाली पहुंची हैं। वह यहां से 20 किलोमीटर दूर नग्गर में एक निजी कॉटेज में ठहरी हैं ।

विज्ञापन


  डिंपल कपाड़िया काफी लंबे अरसे बाद छुट्टियां मनाने मनाली आई हैं। इससे पहले वह लगभग पांच वर्ष पहले आई थीं । उस समय भी नग्गर से भी दूर हलाण में रुकी थीं। गौरतलब है कि शूटिंग के अलावा भी मनाली डिंपल कपाड़िया का पसंदीदा पर्यटक स्थल रहा है जहां पर वह आकर सुकून के पल बिताती हैं। मनाली के मशहूर शूटिंग समन्वयक अनिल कायस्था ने बताया कि इस समय डिंपल कपाड़िया का कोई शूटिंग शेड्यूल नहीं है बल्कि वह छुट्टियां बिताने मनाली पहुंची हैं। लगभग एक सप्ताह तक यहां  रुकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed