फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dhumal says, hp government Unstable

सरकार अस्थिर, भाजपा चुनाव के लिए तैयार

Mon, 08 Sep 2014 07:59 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
dhumal says, hp government Unstable

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई हैं। मंत्री और विधायक आपस में लड़ रहे हैं। प्रदेश में एक अस्थिर सरकार है, कभी भी चुनाव हो सकते हैं। प्रदेश में पंचायत चुनाव के साथ ही विस चुनाव भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


धूमल ने महिला मोर्चा के अभ्यास वर्ग के समापन के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। मुख्यमंत्री को बार-बार दिल्ली दौड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इससे पूर्व कुल्लू के वैष्णो देवी मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा के राज्य स्तरीय अभ्यास वर्ग के समापन समारोह को संबोधित करते हुए धूमल अभ्यास वर्ग ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण शीघ्र लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की हर सदस्य को गांव-गांव में जाकर हर व्यक्ति को मोदी सरकार के सौ दिन के कार्यों के बारे में बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य चुनाव जीतना और सरकार बनाना ही नहीं है, बल्कि आम आदमी की सेवा करना हैं।

बूथ पालकों और मंडलाध्यक्षों को किया जाएगा सम्मानित

dhumal says, hp government Unstable

भाजपा की इन्हीं नीतियों को भाजपा मोर्चा को हर दुर्गभ क्षेत्र तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी से बाद से लूटते आ रहे लोग मोदी से 100 दस का हिसाब मांग रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बताया कि 26 सितंबर को लोक सभा चुनावों में 80 प्रतिशत मत दिलाने वाले बूथ पालकों और मंडलाध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान धूमल ने महिलाओं के सवालों के जवाब भी दिए।
 
अभ्यास वर्ग में सांसद राम स्वरूप शर्मा, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, जयराम, सरवीण चौधरी, जिला अध्यक्ष गोविंद ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु सेठी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त, अजय राणा, पूर्व ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर, किशोरी लाल आदि मौजूद थे।

इस्तीफे का सवाल ही पैदा नहीं होता
एक सवाल के जवाब में पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के कहने पर विजिलेंस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्हें अभी कोर्ट से नोटिस मिला है। मामला अभी कोर्ट में हैं इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि देश में पंचायत स्तर से लेकर सांसद तक के चुनाव एक साथ होने चाहिए, ताकि पांच सालों तक विकास के कार्य हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed