{"_id":"52ac249ab7bdcb97fcb8ed1f2d197e33","slug":"dhoni-and-ravi-shastri-happy-on-rishi-dhawan-performence-in-austrailia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषि धवन के प्रदर्शन से खुश हैं रवि शास्त्री और धोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषि धवन के प्रदर्शन से खुश हैं रवि शास्त्री और धोनी
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे मैच सीरीज में क्रिकेटर ऋषि धवन के प्रदर्शन को टीम इंडिया के निदेशक रवि शास्त्री और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खूब सराहा है। इसका खुलासा ऋषि धवन ने अपनी मां शैली धवन के साथ बातचीत में किया है।
विज्ञापन
इससे परिजनों में खुशी की लहर है। ऋषि धवन मंडी शहर के स्कूल बाजार से संबंध रखते हैं। वर्तमान में क्रिकेटर ऋषि धवन ऑस्ट्रेलिया के साथ होने जा रही आगामी टी-20 सीरीज के लिए अभ्यास में जुटे हुए हैं। रविवार को ऋषि धवन ने अपनी मां शैली धवन से दूरभाष के माध्यम से बातचीत की और ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया से खेलने के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
इस दौरान टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और क्रिकेटर विराट कोहली समेत अन्य साथियों ने उनके प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करने की बात कही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे सीरीज के आखिरी तीन मैच में ऋषि धवन मैदान पर उतरे थे। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। इकोनॉमी रेट के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
दो मैचों में वे एक भी विकेट झटकने में कामयाब नहीं हुए, लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने एक विकेट हासिल किया था। सीनियर्स क्रिकेटर और निदेशक रवि शास्त्री के भरोसे को बरकरार रखने के लिए ऋषि के पास एक और सुनहरा मौका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में ऋषि धवन को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
इधर, क्रिकेटर ऋषि धवन के पिता आरपी धवन ने बताया कि ऋषि टीम के लिए अपना बेस्ट दे रहा है। ऋषि के प्रदर्शन से वे खुश हैं। वहीं, माता शैली धवन ने बताया कि ऋषि के प्रदर्शन से कप्तान एमएस धोनी, निदेशक रवि शास्त्री व अन्य खुश हैं। ऋषि बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।