फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala Tables and chairs of Tapovan Vidhan Sabha were infested with termites, Speaker gave instructions f

धर्मशाला: तपोवन विधानसभा की मेज-कुर्सियों को लगा दीमक, अध्यक्ष ने दिए मरम्मत के निर्देश

Wed, 04 Dec 2024 05:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Dec 2024 05:32 PM IST
सार

 कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप तपोवन में 18 वर्ष पहले सात करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विधानसभा भवन के फर्नीचर को दीमक लग गया है। 

विज्ञापन
Dharamshala Tables and chairs of Tapovan Vidhan Sabha were infested with termites, Speaker gave instructions f
विधानसभा परिसर तपोवन धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप तपोवन में 18 वर्ष पहले सात करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विधानसभा भवन के फर्नीचर को दीमक लग गया है। दीमक की यह समस्या बढ़ती जा रही है। दीमक ने खासकर विधानसभा के उस हिस्से में ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, जहां पर विधायकों का सदन चलता है। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों के बैठने वाली जगह पर कुर्सी और टेबल को दीमक चट कर रहे हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है।

विज्ञापन


धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में 18 से 21 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र चलेगा। बीते दिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने विधानसभा भवन में जिला के तमाम विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर सत्र की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए हैं। विधानसभा भवन के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां फर्नीचर को दीमक लगा हुआ है। इसके चलते जिस कुर्सी-टेबल को दीमक ने नुकसान पहुंचाया है, उसकी शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।दीमक नमी में पनपते हैं। लकड़ी को दीमक लगने का मुख्य कारण लकड़ी में मौजूद सेल्यूलोज होता है, जो दीमक का मुख्य आहार होता है। सेल्यूलोज, लकड़ी और घास जैसे पौधों में पाया जाने वाला एक कार्बनिक फाइबर है।

विज्ञापन

धर्मशाला में 2005 से हुई शीत सत्र की शुरुआत
धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत वर्ष 2005 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के प्रयास भवन से वीरभद्र सरकार के समय में हुई। 14 फरवरी, 2006 को वीरभद्र सिंह ने तपोवन में सात करोड़ की लागत से विधानसभा भवन का शिलान्यास किया और छह माह के भीतर ही विधानसभा भवन तैयार कर लिया गया। इसी वर्ष शीतकालीन सत्र की कार्यवाही विधानसभा भवन तपोवन में शुरू हो गई और उसके बाद से यहां शीतकालीन सत्र का आयोजन किया जा रहा है।

तपोवन स्थित विधानसभा भवन के फर्नीचर में दीमक लगा हुआ है। इस समस्या से निपटने के लिए चौधरी सरवण कुमार कृषि विवि के विशेषज्ञों की राय भी ली गई है। खराब फर्नीचर की मरम्मत की जा रही है। भवन में दीमक की समस्या से बचने के लिए ट्रीटमेंट भी करवाई जा रही है।-अंकज सूद, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, शाहपुर

तपोवन स्थित विधानसभा भवन के फर्नीचर में लगी दीमक की समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं। शीतकालीन सत्र शुरू होने से पूर्व तमाम तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।-हेमराज बैरवा, उपायुक्त कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed