धर्मशाला: पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले- हरियाणा के साथ पानी को लेकर कोई विवाद नहीं, हमारे पास सरप्लस पानी नहीं
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पानी को लेकर कोई विवाद नहीं है। कानूनी ताैर पर आंकड़े पंजाब के पक्ष में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानी को लेकर हमारा हरियाणा से कोई विवाद नहीं है। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर पंजाब के लिए रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। भगवंत मान ने कहा कि कानूनी तौर पर आंकड़े पंजाब के पक्ष में हैं। हमारे पास फालतू पानी नहीं है। हमने हरियाणा को एक साल के लिए जितना पानी देना था, वह दिया है। लेकिन उन्होंने दस माह में ही उस पानी का इस्तेमाल कर लिया है। अब वह दो माह का अतिरिक्त पानी मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्य के पास यही तर्क है कि उन्हें पिछले दस से पंद्रह सालों से अधिक पानी मिलता रहा है।
#WATCH | Dharamshala, HP | On water sharing dispute with Haryana, Punjab CM Bhagwant Mann says, "There is no dispute regarding water. The data is in favour of Punjab. Haryana is asking for more than its share of water. The only logic they (Haryana) are giving is that earlier,… pic.twitter.com/ezwPYiqNsW
— ANI (@ANI) May 5, 2025विज्ञापन
भगवंत मान ने कहा कि अब पहले वाली बात नहीं रही। हमने अपनी नहरें विकसित की हैं। हमने पाइप बिछाकर खेतों तक नहरों से पानी पहुंचाया। मान ने कहा कि जब मैंने 16 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तब पंजाब 21 से 22 फीसदी पानी अपने खेतों के लिए इस्तेमाल कर रहा था। अब हम 60 फीसदी से ऊपर चले गए हैं। अब राज्य को अपनी जरूरतों के अनुसार पानी की आवश्यकता है। पंजाब अपना पानी खुद इस्तेमाल करना लगा है। भगवंत मान रविवार को धर्मशाला एचपीसीए स्टेडियम में आयोजित पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच देने पहुंचे थे। वह रविवार रात को धर्मशाला में रहे और सोमवार सुबह गगल एयरपोर्ट से अपने आगामी दौरे के लिए लौट गए।