फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Paraglider lost balance, tourist died after falling into a ditch, video of the accident surfaced

धर्मशाला: पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ा, खाई में गिरने से सैलानी की माैत, सामने आया हादसे का वीडियो

Wed, 16 Jul 2025 01:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Jul 2025 01:04 PM IST
सार

धर्मशाला के समीप इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर बीते रविवार  को पैराग्लाइडर के उड़ान भरने के दौरान खाई में गिरने से गुजरात के पर्यटक की मौत हो गई थी। वहीं अब हादसे का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Dharamshala: Paraglider lost balance, tourist died after falling into a ditch, video of the accident surfaced
पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ा, खाई में गिरने से सैलानी की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के समीप इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर बीते रविवार  को पैराग्लाइडर के उड़ान भरने के दौरान खाई में गिरने से गुजरात के पर्यटक की मौत हो गई थी और स्थानीय पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं अब हादसे का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे में  सतीश भाई (25) पुत्र राजेश भाई निवासी रोहित बास्स गिरमाथा अहमदाबाद (गुजरात) की माैत हो गई थी। पायलट सूरज पुत्र संसार चंद निवासी टऊ धर्मशाला घायल हुआ। 

विज्ञापन



 जानकारी के अनुसार पायलट सूरज निवासी टऊ धर्मशाला और सतीश दोनों टेंडम फ्लाइट के दौरान उड़ान भर रहे थे कि उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों खाई में गिर गए। यह हादसा रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पर्यटक व पायलट को तत्काल अस्पताल भेजा। टांडा में पर्यटक की मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है और यह देखा जा रहा है कि क्या कोई सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ था।

विज्ञापन

पहले भी हो चुका हादसा, कल लगनी है गतिविधियों पर रोक
इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर इस साल जनवरी में भी एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद उड़ान भरने में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठे थे और एसडीएम धर्मशाला की अध्यक्षता में जांच भी की गई थी। इसके बाद सुरक्षा उपायों के तहत उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी। बरसात के मौसम के चलते 15 जुलाई से पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर रोक लगाई जानी है। इस हादसे का दुखद पहलू यह था कि यह घटना इस रोक से ठीक दो दिन पहले घटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed